Kohramlive Desk : टाटा समूह की कंपनी Tata Elxsi के शेयर ने बीते 3 साल में निवेशकों को भरपूर कमाई करके दी है। कंपनी का शेयर प्राइज़ तब 1,000 रुपये से कम होता था। शुक्रवार को इसका भाव 8,000 रुपये से ऊपर जा चुका है।
700% से ज्यादा का रिटर्न
रिटर्न के हिसाब से Tata Elxsi का शेयर बीएसई पर महज एक साल में ही करीब 168% चढ़ चुका है। बीते साल 22 अप्रैल 2021 को इसका भाव 3,046 रुपये था। जो शुक्रवार को 8,200 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। बीते 3 साल मे कंपनी का शेयर 725% चढ़ा है। 18 अप्रैल 2019 को 956 रुपये का था, जो गुरुवार को 7,889 रुपये पर बंद हुआ। वहीं अपने 52 week high में ये शेयर 9,420 रुपये पर पहुंच चुका है।
1 लाख बने 8 लाख रुपये
किसी ने कंपनी के शेयर में 3 साल पहले 1 लाख रुपये निवेश किए होंगे, तो आज की तारीख में ये 8 लाख रुपये से ऊपर बन चुके हैं। जबकि इस अवधि में सेंसेक्स में महज 47% की ही बढ़त देखने को मिली है।
9,200 रुपये तक जाएगा शेयर
Tata Elxsi के शेयर को लेकर टिप्स 2 ट्रेड्स के को-फाउंडर ए. आर. रामचंद्रन का कहना है कि पिछले 3 साल में भी Tata Elxsi के शेयर ने अच्छी बढ़त हासिल की है। यह लगातार 8,180 रुपये के स्तर पर रहता है तो निवेशक इसे 9,200 रुपये के टारगेट प्राइज़ के लिए खरीद सकते हैं।
डिजाइनिंग सेक्टर की बड़ी कंपनी
Tata Elxsi डिजाइन और टेक्नोलॉजी सर्विस में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। कंपनी ब्रॉडकास्ट, कम्युनिकेशन एंड ऑटोमोटिव जैसी इंडस्ट्रीज के लिए सॉल्युशन और प्रोडक्ट इंजीनियरिंग से जुड़ी टेक्नीकल सर्विस देती है।
इसे भी पढ़ें : नाच रहे सनी के साथ हो गया बड़का कांड, देखें…
इसे भी पढ़ें :BOI में निकली बंपर वैकेंसी, 10 मई तक करें अप्लाई
इसे भी पढ़ें : ब्रिटेन के PM Boris Johnson मोदी से बोले- Narendra, My Khaas Dost!
इसे भी पढ़ें : कस्टमर बनकर पहुंचे बदमाशों ने ज्वेलर को गोलियों से भुना…
इसे भी पढ़ें :ग्रीन व्यू होटल को एडीए ने किया सील, जानिए क्या है पूरा मामला
इसे भी पढ़ें :नोटों के बिस्तर में सोता है ये साधारण सा दिखने वाला आदमी… देखें वीडियो












