Kohramlive : सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों के लिए बड़ा तोहफा देने जा रही है। कंपनी 27 सितंबर तक देशभर में 4G नेटवर्क का रोलआउट पूरा कर देगी। BSNL चेयरमैन ए. रॉबर्ट जे. रवि ने डिजिटल इंफ्रा समिट 2025 में यह जानकारी दी और कहा कि यह नेटवर्क पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। BSNL ने 2024 में 25,000 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश से 4G सेवायें शुरू की थीं और अब तक 1 लाख मोबाइल टावर लगाये हैं। कंपनी 5G सेवायें देने के लिए 47,000 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त निवेश करने की तैयारी में है।
फिलहाल 10 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के साथ BSNL की बाजार हिस्सेदारी 8% है। 4G सेवाओं में देर से एंट्री के बावजूद कंपनी लगातार मुनाफा दर्ज कर रही है और आने वाले समय में 5G अपग्रेड पर फोकस कर रही है।
इसे भी पढ़े : इस ‘बाबा’ की तलाश में पुलिस, 17 छात्राओं के साथ क्या किया… जानें
इसे भी पढ़े : रांची के इस इलाके में मिलावटी घी का भंडाफोड़…
इसे भी पढ़े : गुमला में बड़ा एन’काउंटर, दो इनामी समेत तीन ढेर
इसे भी पढ़े : मुखिया ने दिया शांति और एकता का संदेश…








