spot_img
spot_img
spot_img

मुखिया ने दिया शांति और एकता का संदेश…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के बसरिया पंचायत में मंगलवार को दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मुखिया मंजू देवी ने की, जबकि संचालन नितेश साव ने किया। मुखिया मंजू देवी ने कहा कि बसरिया में दुर्गा पूजा का इतिहास 1983 से शुरू हुआ है। यह सिर्फ एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन से आसपास की पंचायतों को सांस्कृतिक और व्यापारिक लाभ भी मिला है। वहीं, विधायक की तरफ से इस पूजा को शानदार और यादगार बनाने में हरसंभव सहयोग—प्रशासनिक और आर्थिक मिला है। बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि दुर्गा पूजा और मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफल रूप से आयोजित हो। बैठक में आसपास के गांवों के बुद्धिजीवियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिये, जिससे आयोजन और प्रभावशाली बन सके। इस मौके पर अध्यक्ष पिंटू सोनी, सचिव दामोदर केशरी, उपाध्यक्ष चंदन दांगी, कोषाध्यक्ष नितेश साव एवं पड़रिया के मुखिया पप्पू रजक और स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...