Delhi : दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंतकुंज स्थित एक प्रतिष्ठित आश्रम के संचालक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर 17 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पीड़ित छात्राओं के बयान अदालत में दर्ज हो चुके हैं। वसंतकुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी हैं। उसकी आख़िरी लोकेशन आगरा में मिली है।आरोपी महंगी वोल्वो कार में फर्जी यूएन नंबर प्लेट (39 UN 1) लगाकर घूम रहा था। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। जांच में पता चला कि नंबर खुद लिखा गया था, किसी एजेंसी द्वारा जारी नहीं किया गया।
दक्षिण भारत के प्रमुख शृंगेरी शारदापीठ ने आरोपी से सभी संबंध खत्म करने की घोषणा की है और अधिकारियों को शिकायत दी है। पीठ ने कहा कि उसका आचरण अनुचित और संस्था के हितों के खिलाफ है। गवर्निंग काउंसिल ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि उनकी पढ़ाई और सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।








