Ranchi : त्योहारों पर मिठाई और घी खरीदने वालों के लिए अलर्ट है। रांची जिला प्रशासन की विशेष जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। DC मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर चल रहे अभियान के दौरान सुखदेव नगर के मधुकम स्थित एक प्रतिष्ठान से 42 किलो मिलावटी घी बरामद किया गया। दुकान बिना लाइसेंस के चल रही थी, जिसे अब सील कर दिया गया है। जांच टीम ने पिस्का मोड़ के कावेरी रेस्टोरेंट, भोला मिष्ठान भंडार, बीकानेर स्वीट्स और छप्पन भोग समेत कई दुकानों का भी निरीक्षण किया। सभी को FSSAI लाइसेंस प्रदर्शित करने, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट रखने और साफ-सफाई का सख्त पालन करने के निर्देश दिये गये हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मिलावट की शिकायत 9430328080 नंबर पर करें। त्योहार खत्म होने तक यह विशेष जांच अभियान जारी रहेगा।
रांची के इस इलाके में मिलावटी घी का भंडाफोड़…
Date:

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…
UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...
CM के दौरे में पुलिस की ‘हवाई चप्पल’ ने चुरा ली सुर्खियां, वीडियो वायरल…
Patna : पटना का ऐतिहासिक मिलर हाई स्कूल आज...
जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…
Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...







