spot_img

गुमला में बड़ा एन’काउंटर, दो इनामी समेत तीन ढेर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : झारखंड पुलिस को गुमला में बड़ी सफलता मिली है। बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी के रोगरीटोली जंगल में बीती रात झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में JJMP (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के तीन उग्रवादी मारे गये। मारे गये नक्सलियों में 5-5 लाख के इनामी सब-जोनल कमांडर लालू लोहरा और छोटू उरांव शामिल हैं। तीसरा मारा गया उग्रवादी सुजीत उरांव कैडर रैंक का था। मौके से एके-47 समेत तीन हथियार बरामद हुये हैं।

गुमला SP हारिश बिन जमां ने एनकाउंटर की पुष्टि की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि लोहरदगा-गुमला बॉर्डर पर नक्सली दस्ते की गतिविधि बढ़ी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में तीनों को ढेर कर दिया। बाकी नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...