Kohramlive : पोस्ट ऑफिस (Post Office) की स्कीम में निवेश कर आप बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं। म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) के दौर में Post Office की एक स्कीम बेहतर रिटर्न दे रही है। पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों के लिए तमाम तरह की स्कीम चलाता है। इनमें से ही एक है रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम। इस स्कीम में निवेश कर आप मोटा पैसा बटोर सकते हैं। म्यूचुअल फंड निवेश जोखिम भरा है, लेकिन पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करना सुरक्षित है। आप इस स्कीम में मात्र 100 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
3 महीने पर मिलता है ब्याज
रेकरिंग डिपॉजिट पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम है। इस स्कीम में आपके किए निवेश की रकम सुरक्षित रहती है। रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में आप अपनी सुविधा के अनुसार एक साल, दो साल या उससे अधिक अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश की रकम पर हर तिमाही पर हर तीन महीने पर ब्याज मिलता है। हर तीन महीने के अंत में कंपाउंड इंटरेस्ट के साथ ब्याज की रकम आपके खाते में जमा हो जाती है।
Post Office में कितना है ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम पर फिलहाल 5.8 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। यह ब्याज दर एक अप्रैल 2020 से लागू है। केंद्र सरकार अपनी सेविंग स्कीम की ब्याज दरें हर तिमाही में तय करती हैं। कोई भी पोस्ट ऑफिस में जाकर इस स्कीम को खुलवा सकता है। अगर आप इस स्कीम में लंबे समय के लिए निवेश करते हैं, तो आप अपने लिए बड़ी रकम जुटा सकते हैं।
Post Office –लोन की सुविधा उपलब्ध
रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में 18 साल या उससे अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति अपना अकाउंट खुलवा सकता है। माता-पिता अपने नाबालिग बच्चे का भी खाता खुलवा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आपको लोन लेने की सुविधा भी मिलती है। अगर आप इस स्कीम में 12 किस्त जमा कर देते हैं, तो आपको इसके आधार पर बैंकों से लोन मिल सकता है। खाते में जमा कुल राशि का 50 फीसदी लोन के रूप में मिल सकता है।
कैसे मिलेगा 16 लाख?
रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में अगर आप हर महीने 10,000 रुपये का निवेश करते हैं, तो 10 साल बाद आपको 16 लाख रुपये अधिक की रकम मिलेगी। अगर आप हर महीने 10,000 रुपये जमा करते हैं, तो एक साल में आप एक लाख 20 हजार रुपये जमा करेंगे। ऐसे ही आपको 10 साल तक इस स्कीम में निवेश करना होगा। इस तरह आप 12,00,000 रुपये निवेश के रूप में जमा करेंगे। इसके बाद स्कीम के मैच्योर होने के बाद आपको रिटर्न के रूप में 4,26,476 रुपये मिलेंगे। ऐसे आपको 10 साल बाद कुल 16,26,476 रुपये मिलेगा। इस तरह आप रेकरिंग डिपॉजिट में निवेश कर लाखों रुपये जमा कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : नहीं रहे द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती
इसे भी पढ़ें : ASI पिता की डेड बॉडी के साथ सो रहे थे 2 मासूम… फिर
इसे भी पढ़ें : Jubin Nautiyal को गिरफ्तार करने की मांग, जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : LIC के इस Scheme में सिर्फ एक बार जमा करें पैसा, जिंदगीभर खाते में आएंगे 50,000 रुपये






