Dhanbad : झारखंड की धरती पर डायन प्रथा की काली छाया अभी भी मौजूद है। धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र में दो महिलाओं को डायन करार देकर उन्हें खूब प्रताड़ित किया गया, उनके परिवार को गाली-गलौज कर मारा-पीटा गया। डर और जिल्लत के कारण पीड़ित परिवार गांव छोड़कर चला गया। कुछ लोगों का कहना है कि एक ओझा के कहने पर इस परिवार पर यह कहर टूटा। कुछ गांव वालों का कहना है कि गांव में रहनेवाला एक बीमार परिवार गांव के ही एक ओझा के पास गया। इल्जाम है कि ओझा ने उनसे कहा कि उसके गांव में ही रहनेवाली दो महिलाओं ने कुछ “कर” दिया है, जिसके चलते परिवार बीमार है। इसके बाद गांव के ही 16-17 लोगों ने मिलकर उक्त दो महिलाओं को टार्चर करना शुरू कर दिया। इस संबंध में 16 लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस इसे आपसी विवाद मान रही है। इल्जाम है कि कुछ लोगों को पकड़कर थाना लाया गया था, पर उन्हें थाने से ही छोड़ दिया गया। डायन हत्या को लेकर NCRB के आंकड़े डराने वाले हैं। झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा में डायन प्रताड़ना के ज्यादा मामले सामने आते हैं।
इसे भी पढ़ें :संगम में डुबकी न लगा पायें तो निराश न हो, CM योगी करने जा रहें ये काम…
इसे भी पढ़ें :रांची से सटे इस गांव में पानी को लेकर तरसते कंठ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :ये तरीका अपनाये, टीबी रोग होगा कोसों दूर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :DGP अनुराग गुप्ता को मिली दो नई जिम्मेदारी… जानें
इसे भी पढ़ें :मास्टरनी अकेली, बच्चा सहमा… रोना आ जायेगा इस स्कूल की हालत पर… देखें वीडियो













