spot_img
spot_img
spot_img

ये शख्स ग्राहकों को गले लगाने के लिए लेता है इतने रुपये, लगती है लोगों की लाइन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : दुनिया में कमाई के आइडिया भी गजब किस्‍म के हैं। झूठ बोलकर भी कमाया जाता है और अफवाहें फैलाकर भी। मानसिक संतुष्टि कराकर कमाई करना तो बड़ा बिजनेस बन गया है। याद कीजिए, संजय दत्त की ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ फिल्म फिल्म में हीरो यानी ‘मुन्ना’ हर किसी को ‘जादू की झप्पी’ देता है, मतलब लोगों को गले लगाता है जिससे वो उनका मूड अच्छा कर सके और उन्हें मानसिक तौर पर बेहतर महसूस करा सके। ब्रिटेन के एक शख्स ने लगता है उस फिल्म से इंस्पायर होकर अनोखा बिजनेस खोल लिया है। इसने भी ‘मुन्नाभाई’ की ही तरह लोगों को ‘जादू की झप्पी’ देने का काम शुरू किया है। बस फर्क इतना है कि वो ये काम पैसों के लिए करता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कैनाडा के रहने वाले वाले 30 साल के ट्रेवर हूटॉन (Trevor Hooton) ने इंग्लैंड में ‘एंब्रेस कनेक्शन’ (Embrace Connection) नाम का एक बिजनेस चलाते हैं। इस बिजनेस के तहत वह अंजान लोगों को गले लगाते हैं, जो उनके क्लाइंट्स बनकर आते हैं। इस काम के लिए वो अच्छे खासे पैसे लेते हैं।

अंजान लोगों को लगाते हैं गले

रिपोर्ट के अनुसार वो उन लोगों की मदद करते हैं जो दूसरों के साथ रिश्ता बनाने में असमर्थ होते हैं या फिर डिप्रेशन, एंग्जाइटी और अकेलेपन की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वो छूने की शक्ति से लोगों के अंदर प्यार की भावना को जगाए रखने का काम करते हैं, मगर कई लोग उनके काम को पूरी तरह से समझ नहीं पाते। वो इस बिजनेस को एडल्ट इंडस्ट्री से जुड़ा मानते हैं, जो बिल्कुल गलत है।

एक घंटे के सेशन  का 7 हजार चार्ज

ट्रैवर ने करीब 10 साल पहले इंसानी रिश्तों और जुड़ाव पर रिसर्च करना शुरू किया। वो पूरी तरह से इस साइंस को समझना चाहते थे, मगर इसी साल मई में उन्होंने ये बिजनेस शुरू किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि वो 1 घंटे के सेशन के लिए 7 हजार रुपये तक चार्ज करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके और क्लाइंट के बीच किसी भी तरह से यौन अंतरंगता के रिश्ते नहीं होते हैं। उन्हें पहले क्लाइंट से बात कर के उसे समझना पड़ता है कि वो क्या चाहते हैं और उसके बाद ही वो अपनी सेवाएं देते हैं। गले लगाने के अलावा वो कनेक्शन स्थापित करने की कोचिंग, पेयर मसाज क्लासेज, और एक्रो योगा जैसी कला सिखाते हैं जिसके लिए वो 5 हजार रुपये से लेकर 9 हजार रुपये तक चार्ज करते हैं।

इसे भी पढ़ें : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, तीनों सेनाओं की संयुक्त थिएटर कमान स्थापित करेगा भारत

इसे भी पढ़ें : Neeraj Chopra ने रचा इतिहास, World Athletics championship में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने

इसे भी पढ़ें : 25-50 फीट नहीं एक हजार फीट खाई में गिरी एसयूवी कार, देखें क्या हुआ हाल

इसे भी पढ़ें : CISCE ISC ने 12वीं का RESULT किया घोषित, ऐसे देखें परिणाम

इसे भी पढ़ें : सांप ने तालिब का क्‍या कर दिया हाल, देखें फिर कैसे सपेरे की बीन पर लहराई

इसे भी पढ़ें : द्रौपदी मुर्मू का पार्षद से राष्ट्रपति तक का सफर

इसे भी पढ़ें :  भोले बाबा की भक्ति में शक्ति, देश के दूसरे सबसे बड़े शिवलिंग मंदिर में अद्द्भुत सा नजारा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

WMO की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, 34 साल में दोगुनी हुई गर्मी की रफ्तार…

Kohramlive : कभी बर्फीले पहाड़ों, घने जंगलों और जीवनदायिनी...

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...

भारतीयों से तुरंत देश छोड़ने की अपील, हाई अलर्ट जारी…

Kohramlive : ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते सैन्य...

8.1 तीव्रता के भूकंप, भारी तबाही, सुनामी का अलर्ट… देखें वीडियो

Kohramlive : फिलीपींस में सोमवार को आये 8.1 तीव्रता...