RANCHI : पीएम नरेंद्र मोदी ने आज रांची में भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का ऑनलाइन उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने देश के जनजातीय समाज, भारत के प्रत्येक नागरिक को भगवान बिरसा मुंडा स्मारक उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के सभी निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा अपनी विशिष्ट संस्कृति के साथ ऐतिहासिक पहचान रखने वाली भगवान बिरसा मुंडा की यह धरती विकास यात्रा में आगे बढ़े, यही कामना है। इस अवसर पर रांची स्थित कार्यक्रम स्थल पर राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, मंत्री चंपई सोरेन उपस्थित थे।
सम्बोधन में मोदी ने कहा कि आज़ादी के इस अमृतकाल में देश ने तय किया है कि भारत की जनजातीय परम्पराओं और इसकी शौर्य गाथाओं को अब और भी भव्य पहचान मिलेगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर देशवासियों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है कि आज से हर वर्ष देश 15 नवम्बर अर्थात भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाएगा। उन्होंने कहा, “ये संग्रहालय, स्वाधीनता संग्राम में जनजातीय नायक-नायिकाओं के योगदान का, विविधताओं से भरी हमारी जनजातीय संस्कृति का जीवंत अधिष्ठान बनेगा। स्वतंत्रता संग्राम का उद्देश्य भारत की सत्ता, भारत के लिए निर्णय लेने की अधिकार-शक्ति भारतीयों के हाथों में स्थानांतरित करना है।
इसके अलावा ‘धरती आबा’ की लड़ाई भी उस सोच के खिलाफ थी जो भारत के जनजातीय समाज की पहचान मिटाना चाहती थी। “भगवान बिरसा ने समाज, संस्कृति और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इसलिए, वे आज भी हमारी आस्था में, हमारी भावना में हमारे भगवान के रूप में उपस्थित हैं। धरती आबा बहुत लंबे समय तक इस धरती पर नहीं रहे, लेकिन उन्होंने जीवन के इस छोटे से कालखंड में देश के लिए एक पूरा इतिहास लिखा और भारत की आनेवाली पीढ़ियों को दिशा दी।
इसे भी पढ़ें :इस Indian cricketer ने NZ को दे दी T20 WC जीतने की बधाई, यूजर्स ने किया ट्रोल
इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्कॉर्पियो का ट्रक ने क्या किया हाल, देखें
इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्या है नियम
इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….
इसे भी पढ़ें :मोरहाबादी में रोकी गई झारखंड के आंदोलनकारियों की पदयात्रा, हंगामा
इसे भी पढ़ें :खड़ी बस के अंदर फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश












