Palamu (Akhilesh Kumar) : पीतल का बिस्कुट दिखा उसे सोने का बता कम कीमत में बेच देने का झांसा देकर खरीदारों को लूट लेने में एक्टिव एक गिरोह का खुलासा किया गया है। इस गिरोह के तीन सदस्यों को पलामू पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। इनके नाम पिंटू कुमार, राजा चंद्रवंशी और गुड्डू बताये गये। इनके पास से तीन हथियार, तीन जिंदा गोली, हथियार बनाने के औजार और नकली सोने के बिस्कुट मिले हैं। गिरफ्तार पिंटू कुमार हथियार बनाने में माहिर है। वह अपने घर में हथियार बनाता था। इन तीनों को मेदिनिनगर के सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके से पकड़ा गया। इस गिरोह की फितरत के बारे में पलामू SP रिष्मा रमेशन को गुप्त सूचना मिली थी। गठित टीम ने तीनों को धर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इन तीनों ने पुलिस को बताया कि पीतल के बिस्कुट को सोना का बता कर ये लोग ग्राहक फंसाते थे। ग्राहक जब कम कीमत पर खरीदने को राजी हो जाते तो उन्हें बदले हुये जगह पर पैसे लेकर बुलाया जाता था। पैसे लेकर आने वाले को वे लोग हथियार दिखा कर लूट लेते थे। इस बात का खुलासा आज पलामू पुलिस ने मीडिया के सामने किया। सुनें क्या बोल गईं पलामू SP रिष्मा रमेशन…
इसे भी पढ़ें : जालिम पति और निष्ठुर पुलिस : विवाहिता मांगी इच्छा मृ*त्यु… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : करणी सेना चीफ के ह*त्यारों का मददगार कस्टडी में, उगल दिया यह राज…
इसे भी पढ़ें : महंगाई मा*र गई, गरीब के घरों में सिलेंडर कचरे के ढेर में : हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : प्यार में जिंदा ज*ल गया हर्ष, रोती रह गई मां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सितमगर जीजा और दोस्त का भयानक अंत कर गया साला… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : दिवंगत IPS अमिताभ चौधरी के दुखी बेटे का सनसनीखेज खुलासा…










