spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

करणी सेना चीफ के ह*त्यारों का मददगार कस्टडी में, उगल दिया यह राज…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : करणी सेना चीफ सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले शूटरों के मददगार रामवीर सिंह को अरेस्ट कर लिया गया। जयपुर पुलिस ने उसे शनिवार को उसके गांव से गिरफ्तार किया। वह हरियाणा महेंद्रगढ़ के सत्तनाली इलाके के सुरेती पिलानियां का रहनेवाला है। गिरफ्तार रामवीर शूटर नितिन फौजी का जिगरी दोस्त है। इल्जाम है कि रामवीर ने शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ का पूरा साथ दिया, वहीं शूटर को जयपुर में होटल और अपने एक जान पहचान वाले के फ्लैट में ठहराया। इसके बाद शूटरों को अपनी बाइक से बगरू टोल प्लाजा से आगे ले गया था। दोनों शूटरों को राजस्थान रोडवेज के नागौर डिपो की बस में बैठा कर खुद फरार हो गया था। यहां याद दिला दें कि बीते 5 दिसम्बर को जयपुर के श्याम नगर में घर में घुसकर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर गोलियों की बौछार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। बदमाशों की फायरिंग में नवीन शेखावत की भी मौत हो गई थी।

अबतक के अनुसंधान से खुलासा हुआ है कि शूटरों ने बस में एक लड़के का मोबाइल लेकर किसी को कॉल भी किया था। डीडवाना पहुंचने के बाद दोनों शूटरो ने एक स्विफ्ट कार किराये पर ली और फिर सुजानगढ़ तक पहुंचे। यहां से दिल्ली की बस में सवार होकर भाग निकले। एडिशनल पुलिस कमिश्नर कैलाश चन्द्र बिश्नोई ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार रामवीर सिंह और नितिन फौजी के गांव अगल-बगल है। दोनों RPS सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ में 12वीं क्लास में एक साथ पढ़ाई करते थे। 12वीं पास करने के बाद नितिन फौजी सेना में भर्ती हो गया। रामवीर ने जयपुर के मानसरोवर के विल्फ्रेड कॉलेज से BSC और कालवाड़ रोड स्थित विवेक पीजी कॉलेज से MSC की पढ़ाई की। रामवीर अप्रैल 2023 में MSC अंतिम पेपर देकर अपने गांव चला गया था।

शूटर रोहित और नितिन फौजी क्रमशः

आर्मीमैन है नितिन छुट्‌टी पर आया था

चीफ सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने के संदेही गुनाहगार नितिन आर्मी मैन है। वह करीब पांच साल पहले फौज में भर्ती हुआ था। अलवर में 19 जाट में उसकी पोस्टिंग थी। फौजी नितिन छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। उसका घर हरियाणा के महेंद्रगढ़ में है। उसके पिता कृष्ण कुमार फौज से रिटायर्ड हैं। नितिन का बड़ा भाई अशोक कुमार भी आर्मी में है। बीते 9 नवम्बर को वह गाड़ी की सर्विसिंग कराने की बात कहकर घर से निकला था, फिर घर नहीं लौटा। वहीं, घरवालों से फोन पर कोई बात नहीं हुई। 9 नवंबर को नितिन फौजी और उसके साथियों ने महेंद्रगढ़ में सदर थाना पुलिस पर फायरिंग की थी और फरार हो गए थे।

इसे भी पढ़ें : ISM में दनादन पहुंचने लगी एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड

इसे भी पढ़ें : दिग्गज कॉमेडियन ने दुनिया को कहा अलविदा… जानें

इसे भी पढ़ें : प्यार में जिंदा ज*ल गया हर्ष, रोती रह गई मां… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सितमगर जीजा और दोस्त का भयानक अंत कर गया साला… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : दौलतमंद धीरज साहू के ठिकानों पर चौथे दिन भी IT सर्वे जारी

इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर हो रहे ”खेला” को दबा दिया बिकाऊ ने… जानें

इसे भी पढ़ें : ”पत्रकार बना दूंगा” फिर कर गया महापाप, क्या बोले SP… जानें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...