kohramlive desk : टाटा ग्रुप (Tata Group) की तरफ से एयर इंडिया (Air India) का अधिग्रहण किए जाने के बाद कर्मचारियों की मौज हो गई है। Air India कर्मियों को बड़ी सौगात मिली है। कर्मचारियों की सैलरी कटौती वापस लिए जाने के बाद पिछले दिनों एयरलाइन की तरफ से हर कर्मचारी और उसके परिवार को ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस (Group Medical Insurance) देने की घोषणा की थी। एयर इंडिया की तरफ से 15 मई से इस योजना को लागू कर दिया गया है। एयर इंडिया (Air India) की तरफ से यह सुविधा कर्मचारियों को देशभर के अस्पतालों के बड़े नेटवर्क में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश से दी गई है। एयरलाइन के अनुसार ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस (Group Medical Insurance) की सुविधा देश में मौजूद परमानेंट और फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों और उनके आश्रित दोनों को मिलेगी.
family के 7 सदस्य होंगे कवर
एयर लाइन की तरफ से कर्मचारियों को दी गई ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस में एक एम्पलाई का 7.5 लाख रुपये का सम इंश्योर्ड होगा। इसमें एक परिवार के अधिकतम 7 सदस्य शामिल हो सकेंगे। इनमें कर्मचारी की पति / पत्नी, तीन बच्चे और 2 माता-पिता / सास-ससुर शामिल होंगे। इस इंश्योरेंस पॉलिसी का इस्तेमाल कर्मचारी किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में कर सकते हैं।
ऑप्शन दिया ESOP का
ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस सुविधा और सैलरी कटौती के अलावा टाटा ने पिछले दिनों एयर इंडिया (Air India) के कर्मचारियों को शेयर होल्डर बनने का मौका देने की बात कही थी। एयरलाइन की तरफ से कर्मचारियों को स्टॉक ऑप्शन (ESOP) दिया जाएगा। इसके तहत कर्मचारी कंपनी के शेयर होल्डर बन सकेंगे। इस प्रक्रिया के पीछे कंपनी का मकसद कर्मचारियों का प्रदर्शन सुधारना है।

Read More : अब ट्रेन में बच्चों के सोने का No Tension, रेलवे ने शुरू की यह सुविधा
Read More : Reliance Jio फिर नंबर वन पर, 4जी डाउनलोड स्पीड में 2 Mbps का उछाल– ट्राई
Read More : Aashram 3 Trailer: 6 सीन्स में सारी हदें पार कर गईं ईशा गुप्ता, देखें…
Read More : काले हिरण और मोर को मारा, पकड़ने गये SI समेत 3 पुलिसवालों की हत्या
Read More : रेलवे गार्ड अब बन गए Train Manager
Read More : पुराने Smart Phone पर मिलेंगे ‘फुल पैसे’, इन बातों का रखें ध्यान
Read More : Reliance Brands और ईटली के टॉड्स एस.पी.ए. के बीच हुआ फ़्रैंचाइज़ी समझौता
Read More : अनुराग गुप्ता बने ADG ट्रेनिंग, अजय कुमार सिंह को DG ACB का प्रभार








