Ranchi : पूर्व JPSC अध्यक्ष अमिताभ चौधरी नहीं रहे। मंगलवार की भोर में उनका निधन हो गया। जानकारी के अनुसार वे अपने अवास पर फिसल कर गिर गये थे। जिसके बाद उन्हें सेंटेविटा अस्पताल ले जाया गया। जहां, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार कार्डियक अरेस्ट (हार्ट अटैक) की वजह से उनकी जान चली गई।
यहां याद दिला दें कि गुजरे दो माह पहले ही चौधरी JPSC के अध्यक्ष पद से रिटायर हुए थे। BCCI के वाइस प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी के पद पर रह चुके अमिताभ झारखंड क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष भी थे। रांची में बने JSCA स्टेडियम को बनवाने में उनका योगदान अहम माना जाता है।
गैंगस्टर अनिल शर्मा और सुरेंद्र बंगाली को पहुंचाया था सलाखों के पीछे
झारखंड के तेज तर्रार IPS अधिकारी में अमिताभ का नाम शुमार था। जब वे रांची के पुलिस कप्तान थे तब उन्होंने कुख्यात गैंगस्टर अनिल शर्मा और सुरेंद्र बंगाली को सलाखों के पीछे पहुंचाया था।
62 साल के अमिताभ चौधरी का जन्म 6 जुलाई 1960 को हुआ था। वह मूलरूप से बिहार के दरभंगा जिले के मणिगाछी के बाथो गांव के रहने वाले थे। 1985 में आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग करने के बाद वह यूपीएससी की परीक्षा पास की और बिहार कैडर के आईपीएस बने। झारखंड अलग होने के बाद उन्हें झारखंड कैडर मिला। साल 2002 में वह BCCI के मेंबर बने थे। 2005 में राज्य के AJSU सुप्रीमो सुदेश महतो को हरा कर वह झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के अध्यक्ष बने थे। 2005 से 2009 तक क्रिकेट टीम इंडिया के मैनेजर भी रहे। अमिताभ ने साल 2013 में IPS की जॉब से वीआरएस ले लिया था। इसके बाद साल 2014 में पॉलिटिक्स में कदम रखा। बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम से रांची लोकसभा का चुनाव भी लड़े थे। इस इलेक्शन में वे जीत हासिल नहीं कर पाये थे।
सीएम ने जताया गहरा दुख
इधर अमिताभ चौधरी के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने ट्वीटर हैंडल पर उन्होंने लिका है कि… “#JPSC के पूर्व अध्यक्ष श्री अमिताभ चौधरी जी के आकस्मिक निधन की दुःखद खबर मिली।
पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ जी ने राज्य में क्रिकेट के खेल को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”
वहीं दिवंगत अमिताभ के आवास पर जाकर परवार वालों से मुलाकात की और उन्हें ढाढस बंधाया।

इसे भी पढ़ें : गुरूर है उन दुल्हन पर जो वचन लेती है, झुकने ना देना कभी तिरंगे को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : खुशियों में लगी खरोंच, देखें कैसे…












