बंगाल के इस मंत्री ने दिया इस्तीफा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : कोलकाता के युवा भारती स्टेडियम में मेसी के आगमन के दौरान हुई अव्यवस्था अब राजनीतिक तूफान बन चुकी है। इस विवाद के बीच पश्चिम बंगाल के खेल व युवा कल्याण मंत्री अरूप बिस्वास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। CM ममता बनर्जी ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया। अब खेल व युवा कल्याण मंत्रालय का प्रभार खुद ममता बनर्जी संभालेंगी। अरूप बिस्वास ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि “निष्पक्ष जांच के हित में मैं खेल विभाग की जिम्मेदारी से मुक्त होना चाहता हूं।” मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव और प्रवक्ता कुणाल घोष ने अरूप बिस्वास के इस्तीफे से जुड़ा पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया। इस पत्र में हस्ताक्षर नहीं है, यही वजह है कि सोशल मीडिया में नई बहस ने जन्म ले लिया। खबर है कि इस्तीफे की पेशकश के तुरंत बाद खेल व युवा कल्याण विभाग के आला अधिकारियों को नवान्न तलब किया गया। यहां याद दिला दें कि बीते शनिवार को युवभारती कांड सामने आने के बाद से ही फुटबॉल प्रेमियों का गुस्सा सीधे अरूप बिस्वास पर फूट रहा था।

इसे भी पढ़े : ऐसा बेटा हो तो न होना ही बेहतर…

इसे भी पढ़े : खुद ड्राइव करके PM मोदी को लेकर पहुंचे क्राउन प्रिंस… देखें

इसे भी पढ़े : मनरेगा का नाम बदलकर ये हो सकता है…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अड्डेबाजी और नशापान करने वालों को चेतावनी…

Ranchi : रांची की सड़कों पर अब बेवजह जमने...

खेलते-खेलते तालाब में डूबे तीन जिगरी दोस्त…

UP : यूपी के हमीरपुर के खंडेह गांव में...

नामकुम में दिनदहाड़े 12 लाख की बड़ी चोरी, दहशत में लोग…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के नामकुम इलाके में मंगलवार...

सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख बदली अब इस रोज होगा एग्जाम…

Bihar : बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देख...

काजल से लेकर लिपस्टिक तक हो गई महंगी…

Kohramlive : महंगाई अब केवल रसोई तक सीमित नहीं...