spot_img

तीसरी लहर, बड़ा कहर, बच्‍चों के लिए खतरनाक संकेत (VIDEO)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : तीसरी लहर, बड़ा कहर बरपा जाने की आशंका जताई जा रही है। यह शंका डॉक्टरों और विशेषज्ञों द्वारा जताई जा रही है। डॉक्टरों का दावा है कि झारखंड में तीसरी लहर में करीब सात लाख बच्चें कोरोना पॉजिटिव हो सकते हैं। हेल्थ विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में 18 साल से नीचे 1 करोड़ 43 लाख 49 हजार 680 की आबादी है। जिसमें 5 फीसदी के हिसाब से 7 लाख 17 हजार 484 के कोरोना पॉजिटिव होने का अनुमान लगाया गया है। इसमें 40 फीसदी यानी 43 हजार 49 बच्चों को सिम्टोमैटिक होने, 82 फीसदी यानी 2 लाख 35 हजार 335 बच्चों में माइल्ड केस, 15 फीसदी यानी 43 हजार 49 बच्चों में मॉडरेट केस एवं 3 फीसदी यानी 8 हजार 610 बच्चों में सीवियर केस का अनुमान है। यह सारी बातें विमेन डॉक्‍टर विंग आईएमए द्वारा आयोजित वेबिनार में छन कर सामने आई। वेबिनार सेमिनार का विषय था। “covid-19 Third Wave : International PICU & Critical Care Training Symposium Prepare Paediatric ICU, Save Our Children, Protect Our Future” । वेबिनार की अध्‍यक्षता स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने की। वहीं अमेरिका के जाने माने शिशु रोग विशेषज्ञों ने झारखंड के गांव से लेकर राजधानी तक के शिशु रोग विशेषज्ञों को ट्रेनिंग दी। अमेरिका की डॉ योंजा बुलेट, डॉ रवि कश्‍यप एवं डॉ पूजा कश्‍यप ने आईसीयू में भर्ती बच्‍चों का किस तरह से इलाज किया जाए, इसके बारे में बताया। वेबिनार में विशिष्‍ट अति‍थि की हैसियत से स्‍वास्‍थ्‍य सचिव डॉ अरूण कुमार सिंह, आईएमएम के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष डॉ जया लाल एवं राष्‍ट्रीय सचिव डॉ जयेश लेले मौजूद थे। इस मौके पर मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता और विमेन डॉक्‍टर विंग आईएमए झारखंड की प्रेसिडेंट डॉ भारती कश्‍यप ने जो कुछ कहा सुनें…

Read more: भैया बुलाने पर बमक जाने वाले थानेदार लाइन हाजिर (सुनें वायरल ऑडियो)

Read more: डेली मार्केट से कर रहा था बाइक चोरी, पुलिस ने दो को दबोचा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...