RANCHI : बाइक चोरी कर भाग रहा था चोर। जैसे ही बाइक मालिक की उसपर नजर पड़ी, शोर मचाया। स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से बाइक चोर अब्दुल कुद्दुस को धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक भी जब्त की। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने कई राज उगले। उसकी निशानदेही पर चोरी की दो स्पलेंडर बाइक, 1 स्कूटी और एक अपाची बाइक, 3 चाभी, 2 रड, 4 ब्लेड और कई रजिस्ट्रेशन कार्ड बरामद किया गया। चोर अब्दुल कुद्दुस कैलाश बाबू स्ट्रीट डेली मार्केट से बाइक लेकर भागने के दौरान धराया था।
पूछताछ में उसने बताया कि वह बाइक चोरी कर कांके निवासी रेहान अंसारी को बेचा करता था। पुलिस के रेहान के घर से एक स्कूटी और बाइक जब्त की। साथ ही रेहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में अभी भी जांच कर रही है।
Read more: रीना के बाद किरण से भी आमिर खान ने तोड़ा नाता… देखिये कैसे…
Read more: वैक्सीनेशन सेंटर पर उमड़ी सैकड़ों की भीड़












