रांची : रातू के थानेदार राजीव रंजन लाल को लाइन हाजिर कर दिया गया। दो दिन पहले एक ऑडियो वायरल हुआ था। बालू सप्लायर ओम शंकर गुप्ता बातचीत के क्रम थानेदार को भैया बोल गया। भैया सुनते ही थानेदार बमक गए और उसे गालियां देते हुए थाना में तलब किया। इस बात की शिकायत बालू सप्लायर ने सीनियर एसपी सुरेंद्र कुमार झा से कर दी। एसएसपी के निर्देश पर पूरे मामले की जांच कर डीएसपी-2 ने अपनी रिपोर्ट दे दी। जांच रिपोर्ट में वायरल ऑडियो को सही पाया गया। इसके बाद रविवार को एसएसपी ने थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया। सुनें क्या था वायरल ऑडियो में…

Read more: डेली मार्केट से कर रहा था बाइक चोरी, पुलिस ने दो को दबोचा
Read more: खरकई नदी में डूबने से युवक की मौत
Read more: एक मिस्ड कॉल ने तबाह और बर्बाद कर दिया सोनम को (VIDEO)






