ये क्राइम करने के लिए चोरी करते थे बाइक, देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जमशेदपुर से चोरी की गई बाइक से तैमारी घाटी में लूटपाट की गई थी। इस लूटपाट में दो नाबालिग समेत 3 लोग शामिल थे। लूटपाट का मास्‍टरमाइंड बिहार के गया के बुनियादगंज थाना का प्रतीक प्रकाश था। इस बात का खुलासा आज रांची के रुरल एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया। प्रतीक प्रकाश ने सबसे पहले जमशेदपुर के गोविंदपुर से एक नई ग्‍लैमर बाइक की चोरी की। उसी बाइक से अपने दो साथियों के साथ रांची के तैमारा घाटी पहुंचा। 22 जनवरी की शाम करीब सात बजे तैमारा घाटी में ओवरटेक कर सुमित पहान को रोका। सुमित को बेरहमी से पीटा। झाड़ी में ले जाकर मारने की कोशिश की, किसी तरह झाड़ी में छुपकर अपनी जान बचाई।

बदमाशों ने उसकी स्‍कूटी, पैकेट में रखे 20 हजार कैश, एक एटीएम कार्ड, दो सीम कार्ड, दिल्‍ली मेट्रो का कार्ड लूट लिया। सुमित ने सड़क किनारे लगे बोर्ड से नंबर लेकर किसी राहगीर के मोबाइल से पुलिस कप्‍तान सुरेंद्र कुमार झा और रूरल एसपी मो. नौशाद आलम को फोन किया। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर दशमफॉल थाना विष्‍णुकांत ने नामकुम थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 3 बदमाशों को धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाशों में प्रतीक प्रकाश और 2 नाबालिग शामिल है। उनके पास से लूटी गई स्‍कूटी, ग्‍लैमर बाइक, 15 हजार 710 रुपये कैश, 2 एटीएम, 2 सिम, दिल्‍ली मेट्रो कार्ड और एक मोबाइल बरामद कर लिया। सुनें क्‍या बोले रूरल एसपी मो. नौशाद आलम

इसे भी पढ़ें : अविनाश पांडेय बने झारखंड कांग्रेस प्रभारी, इस्‍तीफा के बाद RPN ने कहा…

इसे भी पढ़ें : बोकारो CS का डिमोशन, बनाये गये ACMO, 28 डॉक्‍टर इधर से उधर

इसे भी पढ़ें : BJP में शामिल होते ही RPN SINGH ने गाया… ‘यूपी में का बा’, आप भी सुनिये…

इसे भी पढ़ें : पलक झपकते ही IPS सुरेंद्र कुमार झा ने पलट दिया था पासा, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :  RAPISTS को मिली आखिरी हिचकी तक जेल की कोठरी, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : एक जलनखोर के कारण बन गया 10 लाख का बड़का उग्रवादी, देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : थानेदार के हटते ही बदल गया हाव-भाव और प्रभाव, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पहले भाई मारा गया, अब बहन, कसम से डरा पूरा परिवार, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : बेटी वामिका की वायरल तस्वीर पर अनुष्का ने क्या लिखा…पढ़ें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘मौ’त की घाटी’ में जबरदस्त भिड़ंत, एक साथ टकराई 9 गाड़ियां… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) :  हजारीबाग के चौपारण की कुख्यात दनुआ...

चेड़ी दाई धाम में रात का ‘पाप’…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मेराल प्रखंड स्थित प्रसिद्ध...

संवैधानिक पद राजनीतिक बन गया: पंकज मिश्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

बोकारो में DSP का सख्त संदेश, थाना डर का नहीं, भरोसे का केंद्र बने…

Bokaro : बोकारो में पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील...