spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

CRPF 172वीं बटालियन का 23वां स्थापना दिवस, सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समां…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 172वीं बटालियन ने अपना 23वां स्थापना दिवस पूरे शानो-शौकत, गर्व और उल्लास के साथ मनाया। गढ़वा के बटालियन मुख्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में जहां शहीदों के प्रति श्रद्धा उमड़ी, वहीं जवानों के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा की गूंज भी सुनाई दी। स्थापना दिवस के मौके पर पूरा परिसर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। हर चेहरे पर गर्व था और हर दिल में देश के लिये समर्पण की भावना।

शहीदों को किया नमन, नम हुईं आंखें

दिन की शुरुआत बेहद भावुक माहौल में हुई। बटालियन के कमांडेंट अजय कुमार वर्मा समेत सभी अधिकारियों और जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के लिये अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। जब शहीदों की याद में मौन रखा गया तो कुछ क्षणों के लिये पूरा परिसर श्रद्धा और सम्मान से भर उठा। इसके बाद कमांडेंट ने क्वार्टर गार्ड में सलामी ली और जवानों के उत्साह का अभिवादन किया। जवानों को संबोधित करते हुये कमांडेंट अजय कुमार वर्मा ने कहा कि शहीदों का त्याग और समर्पण ही CRPF की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि हर जवान को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिये सदैव तत्पर रहना चाहिये। उनका बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिये प्रेरणा का स्रोत है।

कर्तव्य और अनुशासन का संदेश

स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सैनिक सम्मेलन में बटालियन की उपलब्धियों और उत्कृष्ट कार्यों की चर्चा हुई। कमांडेंट ने अधिकारियों और जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुये उनके समर्पण और मुस्तैदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी जवान जिस साहस और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, वह पूरे बल के लिये गौरव की बात है। शाम ढलते ही बटालियन परिसर में उत्सव का माहौल और भी रंगीन हो गया। जवानों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।देशभक्ति गीतों, लोक संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने माहौल को जीवंत बना दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का हौंसला अफजाई किया।कार्यक्रम का समापन CRPF की परंपरा के अनुरूप “बड़ा खाना” के साथ हुआ। अधिकारियों, जवानों और आमंत्रित अतिथियों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान पूरे परिसर में आत्मीयता और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। स्थापना दिवस समारोह में कमांडेंट अजय कुमार वर्मा के अलावा द्वितीय कमान अधिकारी अरेन्द्र कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी कुलदीप कुमार, सहायक कमांडेंट अमित किशोर और सहायक कमांडेंट मुंबईकर अक्षय पांडुरंग समेत कई अधिकारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : रांची में घरेलू कामगारों की रैली कल…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में चौथी रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से मिले नये महाधिवक्ता…

इसे भी पढ़ें : महापौर को भेंट किये 150 झाड़ू और 20 डस्टबिन…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, नशा पूरे परिवार और समाज को तबाह करता…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...