कोहराम लाइव डेस्क : एक फरवरी 2021 से देश में चार बड़े बदलाव हुए हैं। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। इन नए नियमों से राहत भी मिलेगी और अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं दिया है तो नुकसान भी हो सकता है।
जानिए इन महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में।
PNB खाताधारकों के लिए जरूरी खबर
देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने खाताधारकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। एक फरवरी 2021 से पीएनबी ग्राहक नॉन-ईएमवी एटीएम मशीनों से लेनदेन नहीं कर पाएंगे। हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर इसकी जानकारी दी थी।
इसे भी पढ़ें :साल के पहले मन की बात में PM Modi ने कहा, तिरंगे के अपमान से देश दुखी
नॉन-ईएमवी एटीएम वह होते हैं, जिनमें लेनदेन के दौरान कार्ड नहीं रखा जाता है। इसमें मैग्नेटिक स्ट्रिप के जरिए डाटा को रीड किया जाता है। इसके अतिरिक्त ईएमवी एटीएम में कार्ड को कुछ सेकेंड्स के लिए लॉक हो जाता है।
एयर इंडिया शुरू करेगी ये नई उड़ान
एयर इंडिया और इसकी लो कॉस्ट सब्सिडरी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की घोषणा की है। एयर इंडिया एक्सप्रेस फरवरी से 27 मार्च 2021 के दौरान त्रिची और सिंगापुर के बीच प्रतिदिन उड़ान शुरू करने जा रही है। रूट में और भी कनेक्शन होंगे जैसे- कुवैत से लेकर विजयवाड़ा, हैदराबाद, मंगलोर, कोझिकोड़, कुन्नूर और कोच्चि।
इसे भी पढ़ें : चॉकलेट खाते ही बेहोश हो गये पांच बच्चे और पहुंच गये…
शुरू होगी रेलवे की ई-कैटरिंग सर्विस
भारतीय रेलवे ने ई-कैटरिंग (IRCTC E-Catering Services) की सेवा दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। यह सेवा 1 फरवरी से शुरू होगी। अब उन्हें रेल यात्रा के दौरान अब खाने-पीने की दिक्कत नहीं होगी। हालांकि चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर ही ई-कैटरिंग सेवा शुरू होगी। बता दें कि पिछले साल मार्च में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए भारतीय रेलवे ने ई-कैटरिंग की सेवा को पूरी तरह बंद कर दिया था.
कम हो सकते हैं इन प्रोडक्ट्स के दाम
1 फरवरी 2021 को मोदी सरकार अपना बजट पेश करने वाली है। माना जा रहा है कि सरकार कई वस्तुओं पर सीमा शुल्क (Custom duty) में कटौती कर सकती है, जिसमें फर्नीचर का कच्चा माल, तांबा भंगार, कुछ रसायन, दूरसंचार उपकरण, रबड़ उत्पाद पॉलिश किए गए हीरे, रबड़ के सामान, चमड़े के कपड़े, दूरसंचार उपकरण और कालीन जैसे 20 से अधिक उत्पादों पर आयात शुल्क में कटौती की जा सकती है। इसके अलावा फर्नीचर बनाने में इस्तेमाल होने वाली कुछ बिना रंगी लकड़ियों और हार्डबोर्ड आदि पर सीमा शुल्क पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। सरकार के इस फैसले से कई प्रोडक्ट्स सस्ते हो सकते हैं।
एक फरवरी तक देना होगा PMC Bank के लिए ऑफर
पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक के एडमिनिस्ट्रेटर ने बैंक को दोबारा खड़ा करने के लिए निवेशकों से अपने ऑफर देने के लिए एक फरवरी तक अपने प्रस्ताव देने की आखिरी तारीख तय की है। कुछ निवेशकों जैसे सेंट्रम ग्रुप – भारत पे के साथ मिलकर ऑफर दिया है। इसके अलावा ब्रिटेन की कंपनी लिबर्टी ग्रुप ने भी अपना ऑफर सौंपा है।












