Rajasthan : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड हाउस कीपर के 33 पदों पर बहाली करेगा। 12वीं पास होने के साथ ही होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग में डिप्लोमा धारी उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों को हर माह पे मैट्रिक्स-8 के अनुसार 47 हजार 600 रुपए से 1 लाख 51 हजार रुपए तक की सैलरी दी जाएगी।
आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी को उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।चयन रिटन टेस्ट के इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। जुलाई में हो सकती है लिखित परीक्षा। परीक्षा शुल्क जनरल कैटेगरी, ओबीसी और ईबीसी के लिए 450 रुपए है। एससी/एसटी श्रेणी के लिए उम्मीदवारों को सिर्फ 250 रुपए परीक्षा शुल्क देना होगा।
इस तरीके की होगी परीक्षा
परीक्षा के पहले और दूसरे भाग में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। दो भाग 100-100 अंको के होंगे। परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 03 घंटे का समय दिया मिलेगा। परीक्षा में किसी प्रश्न के गलत जवाब के लिए 1/3 अंक निगेटिव मार्किंग के काटे जाएंगे।
इस तरह करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद में आपको रिक्र्यूटमेंट के सेक्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको Apply Online पर क्लिक करना है।
- आपके सामने SSO Portal ओपन होगा।
- इसके अंदर आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना है। अगर आप नहीं है तो रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- इसके अंदर आपको रिक्र्यूटमेंट के सेक्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद में आपको राजस्थान हाउस कीपर पर भर्ती 2022 पर क्लिक करना है।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां भरनी हैं।
- संपूर्ण जानकारी भरने के बाद आपको नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना है। इस तरह आवेदन प्रोसेस पूरा होगा।
इसे भी पढ़ें : Rims में ACB का छापा, घूस लेते लिपिक गिरफ्तार, जानिए किसने की थी शिकायत
इसे भी पढ़ें : LPG सिलिंडर 250 रुपये हुआ महंगा, जानिये क्या होगा असर
इसे भी पढ़ें : पेट में था बच्चा, जीने नहीं दिया प्रतिमा को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मेहरबान है पुलिस, बिगड़ न पाया कुछ माफिया तंत्र का, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो








