Kohramlive : अंधी थी वो, पर आने वाला तूफान देख गई। बाबा वेंगा, एक नाम जो भविष्य की परछाइयों में झांक सकता था। जिसने दुनिया को चेताया था, “2025 तक एक ऐसा आर्थिक संकट आयेगा जो पूरी दुनिया की रीढ़ हिला देगा।” आज, जब इस्राइल और ईरान आमने-सामने हैं, जब रूस-यूक्रेन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा, तो एक बार फिर बाबा वेंगा की वह ठंडी भविष्यवाणी लोगों के जेहन में जलती चिंगारी बन गई है। बाबा वेंगा की कुछ डरावनी भविष्यवाणियां जो साल 2025 से जुड़ी है। कई देशों की अर्थव्यवस्था भरभरा कर गिरेगी। मुद्रा का मूल्य घटेगा, महंगाई आसमान छुयेगी। राजनीतिक उथल-पुथल और युद्ध संभव है। दुनिया दो गुटों में बंट सकती है। पश्चिम और पूर्व के बीच तलवार खिंच चुकी होगी। इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ी लड़ाई सिर्फ दो देशों की नहीं रह जायेगी। यह आग पूरे मिडिल ईस्ट को झुलसा सकती है। यदि हालात नहीं संभाले गये, तो 2025 के अंत तक दुनिया एक और भीषण युद्ध में झोंकी जा सकती है, “एक युद्ध, जो देशों को नहीं, सभ्यताओं को तबाह करेगा।” बाबा वेंगा की मानें, तो भविष्य पत्थर पर लिखी इबारत नहीं है, बल्कि इंसान के फैसलों से दिशा बदल सकता है। आज इस्राइल-ईरान की जंग हो, या रूस-यूक्रेन की आग, अगर दुनिया चेत जाये, तो हो सकता है, 2025 सिर्फ एक चेतावनी रह जाये, तबाही न बने।
इसे भी पढ़े: स्पॉट पर पहुंचे अमित शाह, एक शख्स मिला जिंदा
इसे भी पढ़े: मुखिया के मन की बात सुन ली CM ने, पावर और भत्ता बढ़ाया…
इसे भी पढ़े: 37 साल पहले भी दहला था अहमदाबाद, पहला विमान हादसा कब हुआ… जानें
इसे भी पढ़े: क्रैश विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई
इसे भी पढ़े: “Mayday… Mayday ” जब पायलट चीख उठा, इस कोडवर्ड का मतलब… जानें
इसे भी पढ़े: हादसे में जान गंवाने वालों के लिए मुआवजे का ऐलान… जानें
इसे भी पढ़े: झारखंड में माता-पिता बोले, दिल्ली की तर्ज बने कानून…










