spot_img

नाराज पत्नी को मनाकर मायके से लाया घर, फिर जो उसके साथ किया… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : तीन बच्चों की मां को जीने नहीं दिया गया। अवैध संबंध के शक में पति ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया। बीती रात पति अमित टोप्पो ने अपनी पत्नी मंजुला टोप्पो पर धारदार हथियार से वार कर उसका कत्ल कर दिया। इसके बाद वह भागने की फिराक में था। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। जिसके बाद पुलिस ने चैनपुर बस स्टैंड से उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला गुमला के चैनपुर ब्लॉक मोड़ से सामने आया है।

घटना के बारे में जो बातें सामने आई उसके मुताबिक अमित टोप्पो और मंजुला टोप्पो की लव मैरिज हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी है। लेकिन अमित को शक था कि पत्नी का किसी से अवैध संबंध है। आए दिन इस बात को लेकर दोनों में कलह होते रहता था। इसी बात से तंग आकर पत्नी अपने मायके चली गई। जिसके बाद बीते कल अमित किसी तरह समझा-बुझाकर मंजुला को वापस घर लाया। घर आने के बाद पहले की तरह दोनों में फिर बकझक शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि मारपीट तक होने लगी। अमित को इतना गुस्सा आया कि उसने चापड़ से मारकर मंजुला को मौत के घाट उतार दिया। गिरफ़्तारी के बाद उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस को बताया कि मेरी पत्नी का अवैध संबंध का शक मुझे पहले से था। हमारे तीन बच्चे हैं। दो बच्चे अपनी मां के साथ और एक बच्चा मेरे साथ रहता था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।

इसे भी पढ़ें :पहली बारिश में बह गया करोड़ों का पुल… देखें

इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने 500 हुनरमंद स्टूडेंट्स को दी खुशियों की सौगात… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :रेस हुई हजारीबाग पुलिस, फिर क्या किया …देखें

इसे भी पढ़ें :गांव में घुसा हाथियों का झुंड बौराया, ले ली प्रेम की जान…

इसे भी पढ़ें :किसानों तक नहीं पहुंचती सरकार की योजना

इसे भी पढ़ें :‘त्रिवेणी सैनिक’ की मनमानी से NTPC की साख पर बाट, गोलबंद होते लोग… देखें

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...