Bihar : घर में तेल-मसाला नहीं रहने की बात बोल मटन पकाने से मना करने वाली रिंकी देवी को उसके पति मिथलेश शर्मा ने गला घोंट कर मार डाला। इल्जाम है कि मिथलेश अक्सर शराब के नशे में घर आता और पत्नी को भला-बुरा कह उसे बेदम मारा-पीटा करता था। घटना को अंजाम देने के बाद पत्नीहंता फरार हो गया। उसके घर के लोग भी भाग गये। विवाहिता रिंकी देवी के मारे जाने की फैली खबर के बाद कुछ लोगों ने इस बारे में उसके मायके और पुलिस को बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा। वहीं मृतिका रिंकी के घरवाले अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे। उसका ससुराल मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना क्षेत्र के कांटा रामनगर गांव में है। मृतिका रिंकी के भाई रंजीत शर्मा का इल्जाम है कि उनकी बहन को मायके से 1 लाख रुपये और एक बाइक लाकर देने को टार्चर किया जाता था। इसपर बहन उन्हें कहा करती थी कि उसके मायके वाले गरीब है, वे इतने रुपये और बाइक देने में सक्षम नहीं हैं, इस कारण बहन को मारा-पीटा जाता था। एक साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई। बेनीबाद के थानेदार अभिषेक कुमार ने मीडिया से कहा कि पूरे मामले की गहराई से तहकीकात की जा रही है।
इसे भी पढ़ें :अब यह गलत काम हजारीबाग में आसान नहीं, 5 साल की सजा…
इसे भी पढ़ें :मार्केट में आने वाला है धांसू फोन, ये कंपनी करेगी लॉन्च…
इसे भी पढ़ें :नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कैप्टन कूल ने काटा केक, पत्नी ने छूये पैर… वीडियो वायरल
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची के हरिओम टावर में सनसनी…
इसे भी पढ़ें :भोरे-भोर देवघर में तहलका…
इसे भी पढ़ें :युवा स्टार्टअप शुरू करें, सरकार पूरा सहयोग करेगी : CM
इसे भी पढ़ें :अब यह गलत काम हजारीबाग में आसान नहीं, 5 साल की सजा…
इसे भी पढ़ें :कैप्टन कूल ने काटा केक, पत्नी ने छूये पैर… वीडियो वायरल
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची के हरिओम टावर में सनसनी…
इसे भी पढ़ें :भोरे-भोर देवघर में तहलका…
इसे भी पढ़ें :युवा स्टार्टअप शुरू करें, सरकार पूरा सहयोग करेगी : CM







