spot_img
spot_img
spot_img

वंदे भारत ट्रेन में मची अफरा-तफरी, देखें क्यों…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सोमवार सुबह रानी कमलापति से निजामुद्दीन जा रही वंदे भारत ट्रेन के C-14 कोच में आग लग गई। आग कोच के नीचे लगे बैटरी बॉक्स में लगी थी। ट्रेन को बीना रेलवे स्टेशन से पहले रोका गया। सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित निकाला गया। फायर ब्रिगेड और रेलवे की टीम 58 मिनट में आग पर काबू पा सकी। सवा तीन घंटे की देरी से फिर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। कुरवाई केथोरा से रवाना होने पर ट्रेन को बीना रेलवे स्टेशन पर रोका गया है। यहां 10 मिनट चेकिंग के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। वंदे भारत ट्रेन में कांग्रेस नेता अजय सिंह, IAS अविनाश लवानिया सहित कई अन्य ब्यूरोक्रेट्स और नेता सफर कर रहे थे। घटना के बाद पूरी ट्रेन को खाली करा लिया गया। DRM भोपाल सौरभ बंदोपाध्याय ने बताया, ‘धुआं उठता देख गार्ड ने ट्रेन रुकवाई।’ CPRO राहुल श्रीवास्तव ने बताया, ‘ट्रेन लेट होने पर पैसेंजर्स के लिए एक्सट्रा फूड के लिए इंतजाम किया जा रहा है।

20171 वंदे भारत ट्रेन सोमवार सुबह 5.40 बजे रानी कमलापति (RKMP) से रवाना हुई। कल्हार रेलवे स्टेशन से गुजरते समय ट्रेन से धुआं उठता देखा गया। गार्ड के कहने पर लोको पायलट ने बीना रेलवे स्टेशन से पहले कुरवाई केथोरा में ट्रेन खड़ी कर दी। इस समय सुबह के 7.10 बज रहे थे। फायर ब्रिगेड को पहले ही सूचना दे दी गई थी।C-14 कोच में 36 यात्री थे। टीम ने सुबह 7.58 बजे आग बुझा ली। इसके बाद कोच से बैटरी बॉक्स को अलग किया गया। C-14 की इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद कर दी गई। इसके पैसेंजर्स को C-2 में शिफ्ट कर ट्रेन को सुबह 10.19 पर रवाना किया गया। इस बीच ट्रेन में ही पैसेंजर्स को फूड सप्लाई किया गया।

इसे भी पढ़ें : कहीं चूक न जाये शानदार मौका, डेट से पहले ITR फाइलिंग पर फायदा… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : बोतल का पैक्‍ड पानी पीने वालों के ल‍िए बड़ी खबर, देखें क्या…

इसे भी पढ़ें : टमाटर की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, देखें क्या…

इसे भी पढ़ें : मां की साड़ी से फं’दा बना ल’टक गया होटल मालिक… जानें

इसे भी पढ़ें : भीड़ चीरकर कृष्णा आगे गये तो उन्हें मिल गया अपना खोया बच्चा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :राजधानी में होटल के बाहर अंधाधुंध फा’यरिंग, दो जनों को ल’गी गो’लियां… जानें

इसे भी पढ़ें :झुलसे विद्युतकर्मी के इलाज में कोई कमी नहीं होगी : अजय राय

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के कलाकारों को अब हर महीने मिलेगी 4 हजार रुपये पेंशन…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की पहल और मार्गदर्शन...

अब डिजिटल नक्शे पर नजर आयेगा झारखंड का हर शहर…

Ranchi : झारखंड के हर शहर की सड़कें, भवन,...

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…

Hazaribagh : मुहर्रम का पर्व नजदीक आते ही जिला...

262 युवाओं के हाथों में नौकरी, CM ने दी जिम्मेदारी की सीख…

Ranchi : झारखंड मंत्रालय के सभागार में बुधवार का...

झारखंड में कहीं बरसे बादल, कहीं बरसी आग…

Ranchi : झारखंड में कहीं आसमान में बादलों की बारात...