spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

टमाटर की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, देखें क्या…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive :देशभर में बढ़ती टमाटर की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने टमाटर का रेट कम करने के लिए कहा है। जिसके लिए अब सरकार की तरफ से सस्ती दरों पर टमाटर को बेचा जाएगा। केंद्र ने बुधवार को सहकारी समितियों नेफेड और राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (NCCF) को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से टमाटर खरीदने का निर्देश दिया है। आम लोगों को राहत देने के लिए प्रमुख उपभोक्ता केंद्रों पर घटी दरों के साथ टमाटर वितरित किए जाएंगे। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 14 जुलाई से दिल्ली-एनसीआर के उपभोक्ताओं को घटी दरों पर खुदरा दुकानों के जरिए टमाटर बेचे जाएंगे। आपको बता दें भारी बारिश के कारण आपूर्ति बाधित होने से देश के कई हिस्सों में टमाटर की खुदरा कीमतें 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) और राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) टमाटर खरीदेंगे। पिछले एक महीने में जिन स्थानों पर खुदरा कीमतें राष्ट्रीय औसत से अधिक रही हैं, वहां टमाटर घटी कीमतों पर वितरित किए जाएंगे। मंत्रालय ने कहा कि जिन स्थानों पर टमाटर की खपत अधिक है, वितरण के लिए उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि आमतौर पर जुलाई-अगस्त और अक्टूबर-नवंबर में टमाटर का उत्पादन कम होता है. इसके अलावा जुलाई में मानसून के चलते आवागमन संबंधी बाधाओं के चलते भी कीमतें बढ़ी हैं। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आवक मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश से होती है। इसके अलावा दक्षिण के राज्य टमाटर उत्पादन में अग्रणी हैं। मंत्रालय ने कहा कि नासिक जिले से नयी फसल की आवक जल्द होने की उम्मीद है। निकट भविष्य में कीमतें कम होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : एक भाई का पूरा परिवार खत्म, दूसरे का केवल बेटा बचा… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : मुन्ना हो या मुनिया, बस दो बच्चों की दुनिया हो : बन्ना गुप्ता

इसे भी पढ़ें :बेखटके, एक सूचना दें संवार सकते हैं असहाय बच्चों की जिदंगी : DC

इसे भी पढ़ें :युवा CM हेमंत की सरकार ने कैबिनेट में 35 प्रस्तावों पर लगाई मुहर… जानें

इसे भी पढ़ें :सिलीगुड़ी से चुरा बोलेरो ले जा रहा था आसनसोल, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...