spot_img

बोतल का पैक्‍ड पानी पीने वालों के ल‍िए बड़ी खबर, देखें क्या…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : सरकार ने घटिया वस्तुओं के आयात को रोकने के ल‍िए गुणवत्‍ता मानक लागू क‍िये हैं। इससे घट‍िया चीजों के इम्‍पोर्ट पर रोक लगाने के साथ ही देश में बेहतर क्‍वाल‍िटी वाली चीजों के न‍िर्माण को बढ़ावा द‍िया जाएगा। इसी मकसद से पीने के पानी की बोतलों और लौ पैदा करने वाले लाइटर के लिए जरूरी गुणवत्ता मानदंड जारी किए गए हैं।  इस संबंध में उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने 5 जुलाई को एक नोट‍िफ‍िकेशन अधिसूचना जारी की थी।

गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों (QCO) के तहत दो वस्तुओं का उत्पादन, बिक्री/व्यापार, आयात और स्टॉक तब तक नहीं किया जा सकेगा जब तक उन पर बीआईएस (BIS) का च‍िन्‍ह न हो। बीआईएस अधिनियम, 2016 के अनुसार गैर-बीआईएस प्रमाणित उत्पादों का निर्माण, भंडारण और बिक्री प्रतिबंधित है. बीआईएस अधिनियम के प्रावधान का उल्लंघन करने पर पहली बार अपराध की स्थिति 2 साल तक कैद या 2 लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है।

दूसरे अपराध और उसके बाद के अपराध के मामले में, जुर्माना बढ़कर न्यूनतम 5 लाख रुपये और अधिकतम माल या वस्तुओं के मूल्य के 10 गुना तक हो सकता है। डीपीआईआईटी ने कहा, ‘गुणवत्ता नियंत्रण आदेश को लेकर जारी अधिसूचना की तारीख से छह महीने बाद प्रभावी होंगे। इस कदम का लक्ष्य भारत में गुणवत्ता परिवेश को मजबूत करना और सार्वजनिक स्वास्थ्य और उपभोक्ताओं की सुरक्षा को बढ़ाना है। ’

इससे पहले सरकार ने 20 रुपये से कम कीमत वाले सिगरेट लाइटर के आयात पर भी प्रतिबंध लगा दिया। इनमें से ज्यादातर लाइटर की कीमत 5 रुपये प्रति इकाई से कम है। सरकार की तरफ से यह कदम क्‍वाल‍िटी को मेंटेन करने के मकसद से उठाया गया है।

इसे भी पढ़ें : CM से मिलने जुटी भीड़, सबकी तकदीर और तस्वीर बदलेगी… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन पर किस्मत फूटी, गैंगरेप का मास्टरमाइंड निकला ऑटो चालक…

इसे भी पढ़ें : 10 लाख के इनामी ने जंगल छोड़ा…

इसे भी पढ़ें :

फन फैलाकर खड़ा था कोबरा, यूं झट से पकड़ लिया, वीडियो वायरल…

Kohramlive : सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन...

बिहार में शिक्षक बनने का बेहतरीन मौका, आखिरी डेट 31 अगस्त…

Bihar : शिक्षक बनने का सपना देख रहे बिहार...

भारत-नेपाल सीमा पर अब 24 घंटे पहरा, 70 थानों के बीच बेहतर तालमेल का आदेश…

Bihar : भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा अब और मजबूत...

JSSC CGL रद्द, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारी… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच JSSC...

धनबाद में CEO के. रवि कुमार का सख्त संदेश… जानें क्या

Dhanbad : मतदाता सूची केवल कागज का एक पन्ना...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: