spot_img
spot_img

थाना में हाजिरी लगाने का था हुक्म, पर कर गया बड़ा कांड, क्या बोले सिटी SP… सुनें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में छोटी-बड़ी चोरी कई वारदातों में एक्टिव धीरज जालान फिर धरा गया। इस बार वह एक व्यवसायी से 35 लाख रुपये लूटने के जुर्म में धरा गया है। बाइक चुराने में माहिर धीरज जालान पर चुटिया थाना में एक मर्डर केस भी दर्ज है। सबसे हैरत की बात यह है कि राजधानी में वर्षों से काबिज हर पुलिस अधिकारी दागी धीरज जालान की फितरत से वाकिफ हैं। उसे हर रविवार सुखदेवनगर थाने में हाजिरी लगाने को भी कहा भी गया था, वह बीते 6 अगस्त से थाने में हाजिरी लगाना छोड़ दिया था, पर उसे तब खोजा गया, जब वह बड़ा कांड कर गया। गिरफ्तार धीरज जालान की निशानदेही पर उसके पांच गुर्गे को भी पकड़ा गया है। इनके पास से लूट के 20 लाख 10 हजार रुपये, चोरी की 15 बाइक, एक कार और दो स्कूटी मिले हैं। इस बात का खुलासा आज रांची के सिटी SP राजकुमार मेहता ने मीडिया के सामने किया। सिटी SP ने बताया कि बीते 11 सितम्बर को राजधानी रांची में दिन दहाड़े लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था। SBI मुख्य शाखा में रुपया जमा करने जा रहे एक व्यापारी से 35 लाख रुपये लूट लिये गये थे। यह कांड बड़ा तालाब के नजदीक शौचालय के पास हुआ था। यहां चोर-उचक्कों का डेरा जमा रहता है। इस संबंध में डेलीमार्केट थाने में FIR दर्ज कराया गया था। रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर गठित SIT ने इस कांड का खुलासा किया। SIT का नेतृत्व कोतवाली DSP प्रकाश सोय कर रहे थे। सुनें क्या बोले सिटी SP राजकुमार मेहता…

इसे भी पढ़ें :प्रोफेसरों ने कमिश्नर से मांगी लावारिस डे*ड बॉडी… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :महिला आरक्षण बिल बना कानून, महामहिम से मिली मंजूरी…

इसे भी पढ़ें :पति-पत्नी की दर्दनाक मौ*त…

इसे भी पढ़ें :एक्ट्रेस अमीषा पटेल पर केस, सुनवाई आज…

इसे भी पढ़ें :गिरिडीह में लूटमार, ट्रक ड्राइवर को मारी गोली… जानें

इसे भी पढ़ें :सिर में लगी दो गोली, एक आंख में लगी, एक ब्रेन में, RIMS में क्या हुआ… देखें

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...