spot_img

सिर में लगी दो गोली, एक आंख में लगी, एक ब्रेन में, RIMS में क्या हुआ… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जिस शख्स का ऑपरेशन करने से प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों ने साफ मना कर दिया था, उस शख्स का ऑपरेशन रिम्स के डॉक्टरों की एक टीम ने बेहतरीन तरीके से किया। लगभग 22 साल के इस शख्स के सिर में दो गोली मार दी गई थी। उसे रांची के पंडरा थाना क्षेत्र के कटहल मोड़ के पास गोलियां मारी गई थी। वह रातभर घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। दूसरे दिन उसे रिम्स ले जाया गया, पर उसके घरवाले और करीबी उसे एक प्राइवेट अस्पताल में ले गये, वहां उसे एडमिट नहीं लिया गया। दोबारा फिर उसे रिम्स के न्यूरो सर्जरी वार्ड के प्रोफेसर सीबी सहाय के यूनिट में भर्ती कराया गया।

इस शख्स के सिर के पिछले हिस्से में गोली घुसी और ब्रेन को डैमेज करते हुये सिर के सामने की हड्डी में जाकर धंसी, वहीं दूसरी गोली सिर के पीछे से बायें कान और ब्रेन को डैमेज करते हुये उसकी बायें आंख में जाकर फंस गई। आंख डैमेज हो गई है। बीते बुधवार की रात डॉ सीबी सहाय के नेतृत्व में न्यूरोसर्जरी के डॉ सौरभ बेसरा, डॉ दीपक, डॉ विकास, डॉ रवि, डॉ मयंक और नेत्र विभाग के डॉ दीपक लकड़ा, डॉ शहनाज, डॉ कुलदीप, डॉ धीरज व एनेस्थीसिया टीम के डॉ अर्चना, डॉ कार्तिक, डॉ  प्रियदर्शनी, ओटी टेक्नीशियन और स्टाफ नर्स सुनील आनंद ,प्रभात, मंटू ,सरोज, मधु, दीपा, विनीता के सहयोग से ऑपरेशन कामयाब रहा। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

इसे भी पढ़ें : Gold Medal से नवाजे गये टॉपर्स, क्या बोल गये सीएम हेमंत सोरेन… जानें

इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान में फटा रॉकेट लॉन्चर, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : मोटर बोट लगाने के बाद रिकवर हुई डूबी दो बच्चियों की डेड बॉडी

इसे भी पढ़ें : रेंटर बन एंट्री लेता, फिर कर जाता बड़ा काम, क्या बोलें SP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : डेंगू से बचने का केवल एक फॉर्मूला, बता गये मशहूर डॉ भदानी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मैसिव ब्रेन हेमरेज, खर्चा बताया 18 लाख, यहां ठीक हो गये केवल 5 हजार में…. देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...