Palamu : पलामू के आयुक्त मनोज जायसवाल ने आज MMCH (मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज) का औचक निरीक्षण कर पूरी स्थिति का जायजा लिया। कॉलेज में अध्ययन कर स्टूडेंट ने कमिश्नर मनोज जायसवाल को बताया कि उन्हें प्रैक्टिकल के लिए कैडेवर (मृत शरीर) उपलब्ध नहीं मिल पाता। इससे उन्हें प्रैक्टिकल करने में घोर दिक्कतें हो रही है। मौके पर मौजूद प्रोफेसरों ने कमिश्नर को बताया कि अगर लावारिस मृत शरीर मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध करा दिया जाये तो उसे यहां सुरक्षित रखा जा सकता है। इससे स्टूडेंट को प्रैक्टिकल कराने में भी सहुलियत होगी। इस मसले पर कमिश्नर ने संबंधित विभागों से बात कर सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया। कॉलेज में बिजली एवं पेयजल की समस्याओं से भी अवगत हुये। बिजली की दिक्कत से निपटने के लिये कमिश्नर ने जरेडा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से बातें कर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में सोलर सिस्टम स्थापित कर विद्युत व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया। कॉलेज प्रबंधन को ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजने का निदेश दिया।
आयुक्त मनोज जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज की एक अलग पहचान बनाने पर जोर दिया। कॉलेज गेट बोर्ड लगाने को कहा। वहीं यहां पढ़ाई-लिखाई से लेकर तमाम सुविधायें बहाल कराने को कहा है। वहीं कॉलेज आने-जाने के लिये स्टूडेंट को बहुत जल्द बस की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कॉलेज के आसपास के रोड को भी ठीक-ठाक करने को कहा गया है। मेडिकल कॉलेज सी साफ-सफाई पर गौर करने को भी कहा। वहीं नगर निगम प्रशासक को डस्टबिन उपलब्ध कराने को कहा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बलों की तैनाती एवं पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया।
इसे भी पढ़ें :महिला आरक्षण बिल बना कानून, महामहिम से मिली मंजूरी…
इसे भी पढ़ें :पति-पत्नी की दर्दनाक मौ*त…
इसे भी पढ़ें :एक्ट्रेस अमीषा पटेल पर केस, सुनवाई आज…
इसे भी पढ़ें :गिरिडीह में लूटमार, ट्रक ड्राइवर को मारी गोली… जानें
इसे भी पढ़ें :सिर में लगी दो गोली, एक आंख में लगी, एक ब्रेन में, RIMS में क्या हुआ… देखें














