ट्रेन से आए पार्सल में अचानक हुआ जोरदार धमाका, जांच शुरू

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PATNA : बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आए आए पार्सल में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका कपड़ों के एक बंडल में हुआ। बताया जा रहा है कि यह पार्सल सिकंदराबाद से आया था। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी और भगदड़ मच गई। इस दौरान कोई भी हताहत नहीं हुआ। पुलिस बल ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। मामले की जांच शुरू कर दी गई।

Read More : इस फॉर्मूले के आधार पर आएंगे #JAC की 10वीं और 12वीं परीक्षा के RESULT

घटनास्‍थल पर पहुंचे जीआरपी और आरपीएफ के जवान

 धमाके की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। रेल डीवाईएसपी नवीन कुमार भी दरभंगा स्टेशन पर पहुंच गए। जब पार्सल को खोला गया तो उसमें कपड़े निकले, जो धमाके की वजह से जल गए थे। उन कपड़ों के बीच एक शीशी मिली। रेलवे पुलिस को शक है कि इस शीशी में कुछ ऐसा केमिकल था, जिससे धमाका हुआ।

Read More : झारखंड की दो बेटी खेलेगी टोक्यो ओलंपिक, महिला टीम में शामिल

फोरेंसिक टीम को दी गई घटना की जानकारी

रेलवे पुलिस के अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी फोरेंसिक टीम को दे दी गई। जांच में सामने आया है कि कपड़े की यह गठरी मोहम्मद सूफियान नाम के व्यक्ति ने सिकंदराबाद से दरभंगा भेजी थी, जिसके बारे में जानकारी मांगी गई है।

Read More : पीने की लत में मारा गया काना, सुनें क्या बोले एसएसपी (Video)

spot_img

Related articles:

PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को भेंट किया हाजीपुर का केला…

Bihar : बिहार की उपजाऊ धरती से निकली मिठास...

मिड-डे मील में सांप का बच्चा! बच्चों से भर गया अस्पताल…

Bihar : बिहार के सहरसा में स्कूल का मिड-डे...

इस रोज देशभर में दवा दुकानें रहेंगी बंद… जानें क्यों

Kohramlive : देशभर में आगामी 20 मई, बुधवार को...

मुख्यमंत्री की कुर्सी के पास रुके नीतीश कुमार… वीडियो वायरल

Patna : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार...