RANCHI : टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान कर दिया गया है। 16 सदस्यीय इस टीम में आठ नए खिलाड़ियों को जोड़ा गया है, जो ओलंपिक में डेब्यू करेंगी। इन खिलाड़ियों में गुरजीत कौर, उदिता, निशा, नेहा, नवनीत कौर, शर्मिला देवी, लालरेम्सियामी और सलीमा टेटे का नाम शामिल है। टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई से होगी। इसमें झारखंड की दो बेटियां शामिल हैं। खूंटी की रहने वाली निकी प्रधान और सिमडेगा की सलीमा टेटे को इसमें शामिल किया गया है। ये पहला मौका है जब झारखंड की दो हॉकी खिलाड़ी एक ही ओलंपिक में भाग लेंगी।
इससे पहले पुरुष या महिला हॉकी टीम में कभी भी झारखंड के दो खिलाड़ी इंडियन हॉकी टीम का हिस्सा नहीं बन पाई हैं। सलीमा सिमडेगा आवासीय सेंटर से प्रशिक्षु रहीं हैं।
Good mix of Experienced Players + New Talent = 𝗘 𝗫 𝗖 𝗘 𝗟 𝗟 𝗘 𝗡 𝗖 𝗘
Here are the players who will represent 🇮🇳 at #Tokyo2020 👉 https://t.co/zz7uvm25ke
Drop a 💙 to show your excitement#IndiaKaGame #HaiTayyar #StrongerTogether #HockeyInvites #WeAreTeamIndia #Hockey pic.twitter.com/dux9dZzB3f
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 17, 2021
Read More : इस फॉर्मूले के आधार पर आएंगे #CBSE की 12वीं परीक्षा के रिजल्ट
दो ओलंपिक खेलने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी बन गई है
इंडियन हॉकी टीम में जगह बनाते ही निकी प्रधान ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। निकी झारखंड की दूसरी महिला खिलाड़ी हैं जो दो ओलंपिक खेलेंगी। इससे पहले यह रिकॉर्ड तीरंदाज दिपीका के नाम था। जो इस बार तीसरी बार ओलंपिक का हिस्सा बन रहीं हैं।
Read More : शादी का झांसा देकर बेवा भाभी से दुष्कर्म करता रहा देवर, फिर …
खेल प्रशासकों ने कहा-दूर होगा पदक का टोटा
दोनों खिलाड़ियों के चयन पर राज्य के खेलप्रेमियों व प्रशासकों में उत्साह है। उन्होंने खुशी जताते हुए दोनों को शुभकामनाएं दी हैं। हॉकी के प्रशासकों को उम्मीद है कि 1980 से हॉकी में पदकों का टोटा इस बार खत्म होगा। महिला हॉकी में भारत ने पहली बार 2016 में ही भाग लिया था। टीम के लिए ये दूसरा मौका है कि वे ओलंपिक भाग ले रहीं हैं।
Read More : हैवानियत : 7 साल के बच्चे को पिता ने पानी की टंकी में फेंका, फिर…
झारखंड के लिए गौरव की बात
निकी प्रधान के कोच दशरथ महतो ने बताया कि खिलाड़ी एक ओलंपिक के लिए तरसते हैं। मेरी शिष्या दो-दो ओलंपिक का हिस्सा बनेंगी। ये मेरे व खूंटी और झारखंड के लिए गौरव की बात है। पिछली बार जो कमियां रह गईं थी। उसे इस बार दूर करते निकी और सलिमा पदक के साथ लौटें, यही शुभकामनाएं हैं।










