kohramlive desk : 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर JAC ने फार्मूला पर अपनी मुहर लगा दी है। नौवीं और 11वीं की ओएमआर शीट पर हुई परीक्षा पर 80 प्रतिशत अंक दिए जाएंगे। वहीं, 20 प्रतिशत अंक प्रैक्टिकल से मिलेंगे। जिन विषयों का प्रैक्टिकल नहीं है, उसमें आंतरिक मूल्यांकन ( इंटरनल असेसमेंट) होगा और इतने अंक दिए जाएंगे।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल की पांच सदस्यीय कमेटी ने इसे एप्रूव कर दिया। मैट्रिक और इंटर मीडिएट के रिजल्ट के लिए जैक थ्योरी पेपर के 80 प्रतिशत अंक नौवीं और 11वीं के रिजल्ट के आधार निकालेगा, वहीं प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन के लिए 20 प्रतिशत अंक निर्धारण करने की जिम्मेदारी स्कूलों की होगी। स्कूल प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट के अंक झारखंड एकेडमिक काउंसिल को उपलब्ध कराएंगे। जैक की ओर से इसके लिए पोर्टल भी तैयार किया जा रहा है। इसमें स्कूल प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन के नंबर अपलोड कर सकेंगे। जैक की ओर से अगले दो-तीन दिनों में इसका विस्तृत गाइडलाइन जारी किया जाएगा।
Read More : इस फॉर्मूले के आधार पर आएंगे #CBSE की 12वीं परीक्षा के रिजल्ट
कमेटी ने दी मंजूरी
मैट्रिक और इंटरमीडिएट के रिजल्ट तैयार करने के लिए पांच सदस्यीय टीम ने मार्किंग सिस्टम पर अपनी सहमति दी है। इस टीम में दक्षिणी छोटानागपुर के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अरविंद विजय विलुंग, सेवानिवृत्त आरडीडीई राजकुमार सिंह, जैक के संयुक्त सचिव कल्पना वर्मा व मोहन झा और प्राचार्य अवनींद्र सिंह शामिल थे।
Read More :#CBSE के बाद #ICSE ने भी 12वीं के नतीजे का फॉर्मूला बताया, जानिए कैसे मिलेंगे अंक
रिजल्ट फॉर्मूला
- नौवीं और 11वीं की ओएमआर शीट पर हुई परीक्षा पर 80 प्रतिशत अंक दिए जाएंगे।
- 20 प्रतिशत अंक प्रैक्टिकल से मिलेंगे।
- जिन विषयों का प्रैक्टिकल नहीं है, उसमें आंतरिक मूल्यांकन ( इंटरनल असेसमेंट) होगा और इतने अंक दिए जाएंगे।
- 10वीं के रिजल्ट में 80 प्रतिशत अंक कक्षा नौवीं में मिले अंक से लिया जाएगा।
- 10वीं के छात्र छात्राओं का आंतरिक मूल्यांकन का आधार क्या-क्या होगा इसे स्कूल तय करेंगे। उसी आधार पर वे 20 प्रतिशत अंक दे सकेंगे।
- इसके लिए स्कूलों को छूट दी जाएगी।
- मैट्रिक के रिजल्ट के लिए आंतरिक मूल्यांकन में छात्र-छात्राओं की नौवीं क्लास में उपस्थिति नौवीं में हुए तिमाही-छमाही या अन्य एसेसमेंट, दसवीं के लिए तीन माह के लिए खुले स्कूल में उपस्थिति, JAC के मॉडल प्रश्न पत्र पर परफारमेंस को आधार माना जाएगा।












