Dumka : घर से थोड़ी दूर मंदिर में पूजा करने गई विवाहिता से ठगों ने उनकी सोने की चूड़ियां और हीरे की एक अंगूठी की ठगी कर ली। विवाहिता तारा देवी एक रिटायर्ड आला पुलिस अधिकारी की पत्नी है। खबर मिलते ही हरकत में आई पुलिस घटनास्थल के आसपास में लगे CCTV को खंगाल रही है। खबर लिखे जाने तक ठगों का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया था।
घटना के संबंध में बताया गया कि हर रोज की तरह तारा देवी आज भी अपने घर से थोड़ी दूर मंदिर में पूजा करने गई। मंदिर के पास खड़े दो युवकों ने उनसे कहा कि वे हरिद्वार से आये हैं। आपके घर में एक बड़ी अनहोनी होने वाली है, आपके बेटे के साथ बड़ा सड़क दुर्घटना होने की संभावना है, अगर इससे बचना चाहती हैं तो अपने हाथों में पहनी सोने की चूड़ियां और अंगूली में पहनी अंगूठी को खोलकर हमें दें, हम आपका ग्रह दूर कर देंगे, उसके बाद आप इसे पहन लीजियेगा। बेटा मोह में एक मां झांसे में आ गई, उन्होंने वैसा ही किया जैसा उन्हें कहा गया। सोने की चूड़ियां और हीरे की अंगूठी उसके हाथ में दे दिया। ठगों ने कहा कि आप कुछ देर के लिए आंखें बंद करें, उसके बाद आंख खोलिये, जब तारा देवी ने आंखें खोली तो दोनों ठग थोड़ी दूर में बाइक लेकर खड़े अपने एक साथी के साथ जाते दिखे। शोर मचाई, पर तीनों भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस को उनके बेटे ने बताया कि करीब तीन लाख रुपये के गहने ठग लिये गये।
इसे भी पढ़ें :केंद्र की मदद जरूरी, तभी झारखंड का और भला होगा : CM
इसे भी पढ़ें :DGP ने की हाई लेवल मीटिंग, क्या बोल गये… सुनें
इसे भी पढ़ें :”इलू-इलू” की खू’नी कहानी…
इसे भी पढ़ें :पाकुड़ से चुराई गई बाइक कोलकाता में बिकती है… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पटना में स्कॉर्पियो बुक किया, रांची में बड़ा कांड कर गया… जानें
इसे भी पढ़ें :जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही हुआ, खू’न कर दिया मैना देवी का… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रतनपुर के पास सड़क दुर्घटना में दो की मौ’त, कई जख्मी…














