Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अगुआई में आज “स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान, नवाचार की उड़ान और आत्मनिर्भरता की ओर पहला मजबूत कदम उठाया गया। रांची में उद्यमशील पारिस्थितिकी तंत्र (Thriving Entrepreneurial Ecosystem) विकसित करने के लिये जिला प्रशासन द्वारा Potential Entrepreneurship Programme की शुरुआत की गयी । DC मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा कार्यक्रम की लॉन्चिंग की गयी थी। 215 युवाओं ने उद्यमिता का सपना भरा। इसमें से 100 को सुनहरा मौका मिलेगा, जो उनके विचारों से व्यापार का सफर बनेगा। स्क्रूटनी प्रक्रिया जारी है।
चयन के मानदंड:
- व्यावसायिक विचार की उपयोगिता
- नवाचार की संभावना
- स्थानीयता और सामाजिक प्रभाव
- आर्थिक संभावनायें
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषतायें
- इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से इनक्यूबेशन व मेंटरशिप
- Customized Skill Workshops
- Seed Funding का मौका
- Co-working space और resources की सुविधा
- Investors से डायरेक्ट नेटवर्किंग
जन शिकायत हेतु संपर्क करें: अबुआ साथी: 9430328080
इसे भी पढ़े : रांची जिला प्रशासन की नई पहल, अब समाधान होगा तुरंत..
इसे भी पढ़े : नशा मुक्त झारखंड की ओर पहला निर्णायक कदम
इसे भी पढ़े : DC बोले, नशा नहीं, नवजीवन चुनो…
इसे भी पढ़े : रांची जिला प्रशासन की नई पहल, अब समाधान होगा तुरंत..














