Ranchi : अब न आपको दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत है, न ही शिकायत करने के बाद इंतजार की टेंशन। रांची जिला प्रशासन ने आपकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये एक शानदार पहल शुरू की है। अब हर मंगलवार को सभी प्रखंड और अंचल कार्यालयों में अफसर खुद आपकी बात सुनेंगे। रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जनता की हर शिकायत अहम है। अफसर पूरी गंभीरता से सुनें और प्राथमिकता से उसका समाधान करें, यही हमारा लक्ष्य है। मंगलवार को तो खास जनता दरबार है ही, बाकी दिनों में भी अधिकारी कम से कम 1 घंटा आम लोगों से मिलेंगे।
क्या होगा खास?
🔹 बी.डी.ओ. और सी.ओ. (यानी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी) हर मंगलवार जनता से मिलेंगे।
🔹 आपकी समस्या को सुनकर उसी समय समाधान की कोशिश होगी।
🔹 जरूरी मामलों पर जांच कर तुरंत कार्रवाई की जायेगी।
शिकायत भेजिये – WhatsApp करें: 9430328080
(अबुआ साथी – रांची जिला प्रशासन का जनसंपर्क नंबर)
इसे भी पढ़े : शांति, सुरक्षा और सेवा के लिये “वन टीम” एक्शन में
इसे भी पढ़े : झुका पोल, ले ली जान…
इसे भी पढ़े : चौपारण में कांग्रेस का जोश, क्या बोल गये हेल्थ मिनिस्टर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े : DC बोले, नशा नहीं, नवजीवन चुनो…






