Ranchi : वो बचपन जो नशे की गलियों में खो गया, मां की ममता, बाप की मेहनत सब जल गया, आओ बनायें रांची को नशा-मुक्त कि अगली पीढ़ी सांस ले सके सच की सुगंध में। वो बेटा जो मंदिर की घंटी था, आज नशे की बोतल में घुल गया, ये शहर हमारा है, इसमें उजियारा है, क्यों अंधेरों को खुद बुला रहे हो? नशे के नाले में डूबकर, किस किस्मत को बहा रहे हो? जागो रांची, अब जागो तुम, बचाओ हर घर, हर जन को, नशे की लत से टूटी जो सांस, लौटा दो फिर से जीवन को। हर गली से एक गीत उठे, हर द्वार से दीप जलें, नशा नहीं, नव निर्माण हो, जीवन फिर से मंगल चले। नशा से कोसों दूर रहने का संदेश देते हुये रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर जागरुकता वाहन रवाना किया गया। जागरुकता वाहन द्वारा जिले विभिन्न क्षेत्रों बाजार-हाट, प्रमुख चौक-चौराहों आदि में लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जायेगा। “आइये, नशे के विरुद्ध इस जनआंदोलन में हम सभी भागीदार बनें। एक कसम, एक बदलाव, ‘हम रांची को नशा मुक्त बनायेंगे।’”












