spot_img

पेट में गड्डे, सोना पर सोना निकलते जा रहा….

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : रामपुर की संकरी गलियों में आजकल सिर्फ हवा नहीं, फुसफुसाहटें भी घूम रही हैं, “मुत्तलीब फिर पकड़ा गया।” कहते हैं, ये वो लड़का था जो कभी अपने मां-बाप के लिए रोजगार की तलाश में टांडा से निकला था और दुबई में सोने की चमक ने उसकी आंखों को ऐसा चौंधियाया कि अब हर बार उसकी आंतें उसके गुनाह की गवाह होती थीं। वो फ्लाइट, जिसमें बैठने से पहले मुत्तलीब ने एक, दो नहीं, पूरे दस सोने के कैप्सूल गटक लिये थे। सफर के दौरान वो ना खाना खाता, ना हंसता, बस हर मिनट सोचता, “इस बार बच गया तो मम्मी के लिए फ्रिज और बहन की शादी पक्की…” मगर किस्मत ने मुरादाबाद के हाईवे पर उस कार को रोक दिया। जहां बदमाश पुलिस की वर्दी में आये और बोले, “चलो, तलाशी लो।” अपहृत चारों तस्कर सही-सलामत छुड़ा लिये गये। पुलिस ने डॉक्टरों की मदद ली और चारों के पेट से 27 कैप्सूल बाहर निकाले गये। बिरयानी, केले और कोल्ड ड्रिंक, पुलिस ने इन्हें खिलाया ताकि कैप्सूल बाहर आयें।
तीन तो जेल चले गये, मगर मुत्तलीब अब भी जूझ रहा है, दो कैप्सूल अभी भी उसके पेट में हैं। डॉक्टर कह रहे हैं, “जो पेट में बचा है, वही सबूत है… तस्करों ने कबूल किया, “हम सिर्फ प्यादे हैं, असली खिलाड़ी वो हैं, जो हमें हर बार दुबई भेजते हैं, टिकट, होटल, दवाएं, कैप्सूल, सबकुछ वही करवाते हैं।” इन सबके बदले 20 हजार रुपये प्रति चक्कर मिलता है। इस एक ‘चक्कर’ में कई जिंदगियां उलझती हैं, मां की, बीवी की और उस मासूम की, जो अब स्कूल फीस के लिए बाप का इंतजार करता है। अब पुलिस मुत्तलीब के पेट से बचे हुये दो कैप्सूल को बाहर निकालने की कोशिश में जुटी है, वहीं, उन नौ फाइनेंसरों और डॉक्टरों को खोज निकाने में जुटी है, जो इस जाल को चला रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : चक्रवात ‘शक्ति’ का खतरा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

इसे भी पढ़ें : नये DC ने संभाला पदभार

इसे भी पढ़ें : IPL 2025 Final:  “ऑपरेशन सिंदूर” की वीरता को समर्पित होगा समापन समारोह

इसे भी पढ़ें : पुलिस कस्टडी में मेराज की मौ’त पर बमक गये मंत्री, क्या बोले जानें…

इसे भी पढ़ें : मंत्री इरफान अंसारी बोले, घबराने की जरूरत नहीं… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : सीनियर अफसर समेत पत्नी-बेटियों की मौ’त

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...