Ranchi : फिर दस्तक दे रहा है खामोश दुश्मन यानी कोरोना। देश के कई कोनों में कोविड का नया वेरिएंट आने की खबर पर झारखंड भी है चौकन्ना है। राज्य की सरकार मुसीबत से निपटने को पूरी तरह से तैयार है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि “डरिये नहीं, पर लापरवाह भी मत बनिये। भीड़ में मास्क पहनिये। ये न केवल कोविड से, बल्कि अनगिनत अनदेखे खतरे से भी आपकी ढाल है। झारखंड सरकार चौबीसों घंटे हालात पर नजर रखे है। उन्होंने कहा कि भीड़ में मास्क लगाइये,ये आज की सज्जनता है। बुखार, खांसी हो तो जांच कराइये, अपनों से नजरें चुराने से बेहतर है उन्हें बचाना। अफवाहों से दूर रहिये। सोशल मीडिया की हर बात सच नहीं होती। मंत्री अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार केंद्र से मिलने वाली हर गाइडलाइन पर अमल करेगी। जैसे ही नई हिदायतें मिलेंगी, नये इंतजाम तैयार रहेंगे। क्वारंटाइन से लेकर क्वालिटी तक, हर स्तर पर।
मंत्री इरफान अंसारी बोले, घबराने की जरूरत नहीं… जानें क्यों
Date:

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…
Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...
CRPF 172वीं बटालियन का 23वां स्थापना दिवस, सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समां…
Garhwa : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 172वीं...
चौपारण में चौथी रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी…
Chouparan : सावन की दस्तक से पहले ही चौपारण...
CM हेमंत सोरेन से मिले नये महाधिवक्ता…
Ranchi : झारखंड के नये महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) रोहितश्य...









