Garhwa(Nityanand Dubey) : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2018 बैच के अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने मंगलवार को गढ़वा के 33वें उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान उपायुक्त शेखर जमुआर ने उन्हें विधिवत कार्यभार सौंपा। पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में नये DC ने कहा, “जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और आम लोगों की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता होगी।”
इस अवसर पर SP दीपक कुमार पाण्डेय, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, डीआरडीए निदेशक रविश राज सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।












