spot_img

IPL 2025 Final:  “ऑपरेशन सिंदूर” की वीरता को समर्पित होगा समापन समारोह

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : IPL 2025 अब अपने आखिरी मोड़ पर है, लेकिन इस बार सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि भारत की सैन्य शक्ति और शौर्य की भी गूंज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुनाई देगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस साल के समापन समारोह को “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता और सशस्त्र बलों की बहादूरी को समर्पित करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने PTI से बातचीत में बताया कि समापन समारोह के लिये थल सेना, वायुसेना और नौसेना प्रमुख को खास तौर पर न्योता दिया गया है। उन्होंने कहा  “हमारे सशस्त्र बलों की निस्वार्थ सेवा, साहस और राष्ट्र रक्षा की भावना को सलाम करते हुये इस समारोह को उन्हें समर्पित करना हमारा कर्तव्य है।” मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, समारोह की शुरुआत भारतीय सेना के बैंड की प्रस्तुति से होगी। इसके बाद राष्ट्रगान और एक विशेष वीरता प्रदर्शनी होगी, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर की झलकियां दिखाई जायेंगी। इसके बाद होगा संगीत, रोशनी और रंगों का भव्य आयोजन। तीन जून को होने वाला फाइनल मैच सिर्फ ट्रॉफी की लड़ाई नहीं होगी, वह भारत की संप्रभुता और वीरता को नमन करने का पर्व भी होगा।

इसे भी पढ़ें : रांची से सटे इस इलाके में ट्रिपल म’र्डर से सनसनी

इसे भी पढ़ें : JAC ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट

इसे भी पढ़ें : झारखंड में एक साथ कई जिलों के बदले DC… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : मॉस्को की मेज पर नहीं होंगे अजीत डोभाल… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : खुल गया बड़ा राज, पेट में मिला सोना ही सोना…

इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर रथ मेला की तैयारी शुरू, क्या बोले DC …जानें

इसे भी पढ़ें : पुलिस कस्टडी में मेराज की मौ’त पर बमक गये मंत्री, क्या बोले जानें…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...