Ranchi : हूल दिवस के मौके पर CM हेमंत सोरेन मंगलवार को मोरहाबादी स्थित सिदो-कान्हू उद्यान पहुंचे और हूल विद्रोह के महानायक अमर शहीद सिदो और कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।
CM ने कहा कि हूल दिवस सिर्फ इतिहास को याद करने का दिन नहीं, बल्कि अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष की उस विरासत को नमन करने का अवसर है, जिसने देश को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि जब शोषित और वंचित समाज के सामने कोई रास्ता नहीं बचा था, तब सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो ने अंग्रेजी हुकूमत और शोषण के खिलाफ बिगुल फूंका। परिणाम की परवाह किये बिना उन्होंने संघर्ष का रास्ता चुना और आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल कायम की।
क्रांति की चिंगारी कभी नहीं बुझती’
CM हेमंत सोरेन ने कहा कि इतिहास गवाह है कि क्रांति की आग कभी नहीं बुझती। शोषण और अन्याय के खिलाफ प्रतिरोध की चिंगारी हमेशा जीवित रहती है। उन्होंने कहा कि देश के कई स्मारकों पर जलने वाली अखंड ज्योति इसी अमर संघर्ष और बलिदान की प्रतीक है। वीरों की धरती झारखंड का इतिहास हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा।
वीरों के आदर्शों पर चलने का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के महापुरुषों का बलिदान राज्य की सबसे बड़ी विरासत है। ऐसे अवसर हमें उनके आदर्शों को याद करने और सामाजिक न्याय, समानता व सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं।
इसे भी पढ़ें : डबल म’र्डर से तहलका…
इसे भी पढ़ें : रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड
इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…








