Ranchi : राजधानी की नामकुम पुलिस ने तीन फर्जी पुलिसवालों को धर दबोचा है। गिरफ्तार लोगों में ओरमांझी का रहनेवाला जहांगीर खान उर्फ लाडुल, पिठौरिया निवासी फिरोज खान और चिरौंदी बरियातू का रहनेवाला रघु सिंह शामिल है। इल्जाम है कि बीते 26 फरवरी को रात के लगभग 11 बजे ये तीनों लोग गढ़ा ढाबा पहुंचे। यह ढाबा नामकुम के रामपुर चौक के पास स्थित है। तीनों सफेद रंग की बोलेरो से पहुंचे थे। जहांगीर ने खुद को ढाबा के स्टाफ के सामने स्थानीय डीएसपी और फिरोज खान को बड़ा बाबू बताया। दोनों ने ढाबा के स्टाफ को डराया, हड़काया और बोला- ढाबा में बहुत गड़बड़ी है, पैसा दो नहीं तो जेल भेज देंगे।
स्टाफ डर गये और उन्हें 17 हजार रुपये रंगदारी के तौर पर दे दिये। पैसे लेकर स्टाफ से बोला- 12 हजार और तैयार रखना, कल आकर ले लेंगे। दूसरे दिन सुबह लगभग साढे 11 बजे तीनों फिर उसी बोलेरो से गढ़ा ढाबा पहुंचे। इस दरम्यान ढाबा के कर्मियों को उनपर कुछ संदेह हुआ। सभी स्टाफ ने हिम्मत दिखाई और तीनों से उलझ गये। एक शख्य का मोबाइल छीन लिया और पुलिस को सूचना दे दी। तीनों वहां से भाग निकले। स्टाफ ने थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराय़ा। अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए टीम बनाई गई। टेक्निकल सेल की मदद ली गई और रघु सिंह बोलेरो के साथ पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जहांगीर खान और फिरोज खान को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सुनें क्या बोले रुरल एसपी मो. नौशाद आलम
इसे भी पढ़ें :सड़क पर बेहोश पड़े युवक को जब ले गये अस्पताल, तो…
इसे भी पढ़ें :Big Breaking : नहीं रहे महान स्पिनर शेन वॉर्न
इसे भी पढ़ें :बम के धमाकों से दहला भागलपुर, 12 की मौत, जानिये विस्फोट की पूरी कहानी…
इसे भी पढ़ें : हॉस्टल में घुसे जहरीले सांप ने बच्चों का क्या कर दिया हाल, देखें…
इसे भी पढ़ें : लालू यादव को आज नहीं मिली जमानत, जानिये कोर्ट ने क्या कहा…
इसे भी पढ़ें : बजट में स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष फोकस, जानिये डॉक्टरों ने क्या कहा…
इसे भी पढ़ें : बदले की आग में मारा गया छोटकू, जानिये कैसे…












