spot_img
spot_img
spot_img

बम के धमाकों से दहला भागलपुर, 12 की मौत, जानिये विस्‍फोट की पूरी कहानी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bhagalpur : जोरदार आवाज के साथ एक भयानक विस्फोट हुआ। देखते ही देखते चार घर जमींदोज हो गए। मलबे में करीब दो दर्जन लोग दब गए। 12 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं 10 सेे ज्‍यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। बम विस्फोट की फैली खबर के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी को मदद से मलबे को हटाने का काम जारी है। जांच में जुटी पुलिस को मौके से 5 किलो बारूद और काफी मात्रा में लोहे की कीलें मिली है। पुलिस बम विस्फोट के एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है। यह विस्फोट बिहार के भागलपुर के काजबली चक इलाके में गुरुवार की देर रात करीब 11:30 बजे हुआ।

 

लोगों की मानें तो धमाका इतना जोरदार था कि इससे पहले इतनी तेज आवाज नहीं सुनी थी। आसपास के कई घरों के खिड़की-दरवाजे टूट गए। घरों के दीवारों में भी दरार आ गई। मौके पर पहुंचे भागलपुर एसएसपी बाबूराम ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि 3 लोग पटाखा बनाने का काम करते थे। इसी दौरान अचानक विस्फोट हुआ और यह भीषण हादसा हो गया। पुलिस और एफएसएल की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सब कुछ साफ हो पाएगा। विस्फोट से करीब 5 किलोमीटर का इलाका दहल उठा। विस्फोट के तुरंत बाद मोहल्ले के लोग जमा हो गए। कुछ लोगों को मलबे से निकालकर ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया। जेसीबी से मलबा हटाने के दौरान कई लाशें मिली। सभी को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विस्‍फोट
विस्‍फोट
विस्‍फोट
विस्‍फोट

इसे भी पढ़ें : फौजी पापा ने दिखाया राह और 20 छात्रों को लीड करते यूक्रेन से निकल पड़ी रांची की अंबिका

इसे भी पढ़ें : कान में गूंजी बिटिया की बात और खूंखार ने कर दिया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन सिंह गिरोह तक बाइक पहुंचाने वाले का क्या हुआ हाल, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : आयुष के लौटते ही मायूस मां-बाप के खिल उठे चेहरे, देखें…

इसे भी पढ़ें : पार्टनर के साथ पहले बनाया शारीरिक संबंध, फिर किये इतने टुकड़े कि…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...