spot_img
spot_img

बजट में स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में विशेष फोकस, जानिये डॉक्‍टरों ने क्‍या कहा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : गुरुवार को वित्‍तमंत्री डॉ रामेश्‍वर उरांव ने झारखंड का बजट पेश किया। बजट में स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में विशेष फोकस किया गया है। स्वास्थ्य बजट में 27 प्रतिशत वृद्धि की गई है। बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 5618.83 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके अलावे सभी जिला अस्पताल को 300 बेड अस्पताल में अपग्रेड करने का एलान किया गया है। सरकार ने राज्य के लोगों को सस्ते दर पर एयर एंबुलेंस की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी में है। इसके अलावा रांची, जमशदेपुर और धनबाद स्थित मेडिकल कॉलेजों की संरचना और बेहतर किया जायेगा। कई अनुमंडल अस्पताल को जिला अस्पताल में अपग्रेड किया जायेगा।

स्‍वास्‍थ्‍य बजट पर सदर अस्‍पताल के सर्जन डॉ अजीत ने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य बजट में वृद्धि सराहनीय कदम है। जिला अस्‍पतालों को 300 बेड अस्‍पताल में अपग्रेड करने और तीन मेडिकल कॉलेजों को बेहतर बनाने का निर्णय बहुत अच्‍छा है। अगर मैन पावर बढ़ाने पर भी निर्णय लिया जाता तो और बेहतर होता। मैन पावर की कमी की वज‍ह से कई संसाधनों का उपयोग नहीं हो पाता है।

 

बीएयू के मुख्‍य चिकित्‍सा पदाधिकारी डॉ यूएस वर्मा ने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य बजट का बढ़ाया जाना बेहतर कदम है। स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था सुदृढ होगी तो राज्‍य के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। रूरल क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिले, इसका प्रावधान तो किया गया है, मगर इसपर काम भी हो। उन्‍होंने कहा कि जिला और अनुमंडलीय अस्‍पताल अपग्रेड होंगे तो इसका सीधा लाभ राज्‍य के सुदूरवर्ती लोगों को होगा। प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र को बड़े अस्‍पतालों से टेलीमेडिसीन के माध्‍यम से जोड़ने का जो निर्णय ग्रामीणों के लिए वरदात साबित हो सकता है।

Dr US Verma

 

डॉ एमके भदानी ने स्‍वास्‍थ्‍य बजट को स्‍वागत योग्य बताया है। उन्‍होंने कहा कि रूरल स्‍तर पर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को बढ़ाने का सरकार का निर्णय सराहनीय है। आगे उन्‍होंने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य बजट बढ़ाया जाना बेहतर कदम है। हालांकि मैन पावर, डॉक्‍टरों की प्रतिनियुक्ति को सुनिश्चित किये बिना इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पायेगा। इसलिए स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों और स्‍पेशलिस्‍ट डॉक्‍टरों की प्रतिनियुक्ति पर फोकस करनी चाहिए।

Dr Bhadani
Dr Bhadani

वहीं झारखंड चैंबर के हेल्‍थ कमेटी के चेयरमैन और ईएनटी सर्जन डॉ अभिषेक रामाधीन ने राज्य के स्‍वास्‍थ्‍य बजट को बेहतर बताया। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने हमारे सुझाव पर काम करना शुरू कर दिया है। सरकारी एयर एम्बुलेंस सेवाएं शुरू करने का सरकार का निर्णय सराहनीय कदम है। साथ ही सरकार ने प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र को बड़े अस्‍पतालों से टेलीमेडिसीन के माध्‍यम से जोड़ने का जो निर्णय लिया है, उससे दूर-दराज के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्‍होंने स्‍वास्‍थ्‍य बजट बढ़ाने के निर्णय की भी तारीफ की है।

Dr. Abhishek
Dr. Abhishek

 

डॉ जयंत घोष ने स्‍वास्‍थ्‍य बजट में वृद्धि की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि गांव के लोगों को अनुमंडल स्‍तर पर बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा देने का सरकार ने जो निर्णय लिया है, एक बेहतर कदम है। शहर के अस्‍पतालों पर बोझ घटेगा। जरूरत है स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी और स्‍पेशलिस्‍ट डॉक्‍टरों की नियुक्ति हो। सस्‍ते दर पर लोगों को एयर एंबुलेंस उपलब्‍ध कराने का निर्णय बहुत अच्‍छा है। राज्‍य के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

dr jayant
dr jayant

 

इसे भी पढ़ें : फौजी पापा ने दिखाया राह और 20 छात्रों को लीड करते यूक्रेन से निकल पड़ी रांची की अंबिका

इसे भी पढ़ें : कान में गूंजी बिटिया की बात और खूंखार ने कर दिया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन सिंह गिरोह तक बाइक पहुंचाने वाले का क्या हुआ हाल, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : आयुष के लौटते ही मायूस मां-बाप के खिल उठे चेहरे, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...