spot_img

सुरंग में जहरीली गैस और 27 मजदूरों के फंसे होने की आशंका…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : पहाड़ों की गोद में विकास की रफ्तार के बीच एक दर्दनाक हादसे ने चिंता बढ़ा दी है। सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग के भीतर मीथेन गैस रिसाव और भूस्खलन के बाद कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। शुरुआती जानकारी में 17 मजदूरों के फंसे होने की बात सामने आई थी, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर करीब 27 तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि जिला प्रशासन अभी कंपनी के रिकॉर्ड, उपस्थिति रजिस्टर और ड्यूटी विवरण का मिलान कर रहा है। मजदूरों की वास्तविक संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। सुरंग के प्रवेश द्वार से करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर मीथेन गैस जमा हो गई थी। गैस निकालने के प्रयास के दौरान स्थिति बिगड़ गई और विस्फोट जैसी परिस्थिति के बाद सुरंग के भीतर भूस्खलन हो गया। मलबा गिरने से सुरंग का रास्ता बंद हो गया। कुछ मजदूर समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कई अंदर ही फंस गये।

जहरीली गैस बनी सबसे बड़ी चुनौती

हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य बेहद मुश्किल हो गया है। सुरंग के भीतर जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी बचाव दल के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई है। NDRF, SDRF, जिला पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवा की टीमें लगातार अभियान में जुटी हैं। पश्चिम बंगाल से गैस-प्रोटेक्टिव उपकरणों से लैस विशेषज्ञ दल भी मौके पर पहुंचा है। सुरंग के अंदर जहरीली गैस के असर से कुछ बचावकर्मियों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली है। सुरक्षा को देखते हुये सभी टीमें गैस मास्क और विशेष उपकरणों के साथ अभियान चला रही हैं।

वेंटिलेशन सुधारने की कोशिश

जिला प्रशासन सुरंग के अंदर हवा का प्रवाह बेहतर करने और गैस के प्रभाव को कम करने में जुटा है, ताकि बचाव दल सुरक्षित तरीके से अंदर पहुंच सके। जिला कलेक्टर अनुपा तामलिंग के अनुसार, घटनास्थल पर एंबुलेंस और मेडिकल टीमें तैनात हैं। शुरुआती बचाव प्रयासों के दौरान सुरंग में गये कुछ लोगों की तबीयत खराब हुई, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन का कहना है कि मजदूरों तक पहुंचना प्राथमिकता है, लेकिन बिना अतिरिक्त जोखिम के चरणबद्ध तरीके से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

कौन बना रहा था सुरंग?

यह सुरंग एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना के तहत बनाई जा रही है। निर्माण कार्य पटेल इंजीनियरिंग कर रही है। हादसे के बाद देर रात तक बचाव अभियान जारी रहा। विशेषज्ञ टीमें सुरंग के अंदर गैस की स्थिति का लगातार आकलन कर रही हैं और उसी आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर गाली-गलौज, अब ‘गुंडा एक्ट’ के दायरे में…

इसे भी पढ़ें : ओडिशा के चोर-उच्चके कोडरमा में एक्टिव…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 41 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : बेटी को बचाने में चली गई पिता की जान, दुखी परिवार से मिले MLA…

इसे भी पढ़ें : खेल के मैदान को बचाने खिलाड़ियों ने उठाया फावड़ा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Breaking : कोकर में जमीन कारोबारी की ह’त्या

Ranchi : राजधानी रांची में बीती देर रात एक...

पत्नी को छेड़ने वाले दोस्त को पी’ट-पी’ट कर मा’र डाला…

Bokaro : एक दोस्ती का रिश्ता गुस्से और बदले...

इस थाने में लूट की खुली छूट, ऐसे खुला राज…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी थाना पुलिस पर...

JPSC चेयरमैन का इस्तीफा!

Ranchi : JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं...

हिंसा से तौबा, मुख्यधारा में बबिता की वापसी…

Giridih : गिरिडीह और पारसनाथ इलाके में चल रहे नक्सल...