spot_img

बेटी को बचाने में चली गई पिता की जान, दुखी परिवार से मिले MLA…

Date:

spot_img
spot_img

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के ग्राम ब्रह्मोरिया के नरेश भुइयां ने भी अपनी बेटी को करंट से बचाने की कोशिश में अपनी जान गंवा दी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बीती शाम बरही विधायक मनोज कुमार यादव शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत नरेश भुइयां को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक ने परिवार को इस कठिन घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

बेटी की जिंदगी बचाने निकले, खुद काल के गाल में समा गये

बताया गया कि करंट की चपेट में आने से अपनी बेटी को बचाने के प्रयास में नरेश भुइयां खुद बिजली की चपेट में आ गये। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग करंट से प्रभावित हुये थे। सभी को इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान नरेश भुइयां ने दम तोड़ दिया। उनकी इस कुर्बानी ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। गांव में हर कोई उनकी बहादुरी और परिवार के प्रति समर्पण की चर्चा कर रहा है। विधायक मनोज कुमार यादव ने परिजनों से कहा कि दुख की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं। हर संभव सरकारी और व्यक्तिगत सहयोग दिलाने का प्रयास किया जायेगा, ताकि परिवार को इस कठिन समय में संबल मिल सके। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि संतोष भुइयां सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत नरेश भुइयाँ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इसे भी पढ़ें : खेल के मैदान को बचाने खिलाड़ियों ने उठाया फावड़ा…

इसे भी पढ़ें : बड़कागांव में 5 वांटेड दबोचे गये, सीधे गये जेल…

इसे भी पढ़ें : बांके बिहारी मंदिर में ‘गायब’ हुये चांदी के रथ और सिंहासन का दावा…

इसे भी पढ़ें : DGP के भाई बोले, वह आत्मह’त्या जैसा कदम नहीं उठा सकते, निष्पक्ष जांच हो…

इसे भी पढ़ें : दुखी बहू ने का’टा ससुर का प्राइवेट पार्ट…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…

New Delhi : मानसून की चाल इस वक्त देश...

सुरंग में जहरीली गैस और 27 मजदूरों के फंसे होने की आशंका…

Kohramlive : पहाड़ों की गोद में विकास की रफ्तार के...

सोशल मीडिया पर गाली-गलौज, अब ‘गुंडा एक्ट’ के दायरे में…

Patna : बदलते दौर के अपराधों से निपटने के...

ओडिशा के चोर-उच्चके कोडरमा में एक्टिव…

Koderma : एक जेवर व्यवसायी की मोटरसाइकिल की डिक्की...

झारखंड में 41 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर… देखें लिस्ट

 Ranchi : झारखंड में 41 पुलिस इंस्पेक्टर इधर से...