spot_img

खेल के मैदान को बचाने खिलाड़ियों ने उठाया फावड़ा…

Date:

spot_img
spot_img

Chouparan(Krishna Paswan) : खेल के मैदान को बचाने के लिये सोमवार को खिलाड़ी खुद मैदान में उतर आये। चौपारण प्रखंड मुख्यालय स्थित एकमात्र खेल स्टेडियम की बदहाल स्थिति से परेशान खिलाड़ियों और CSCA संस्था के सदस्यों ने पहल करते हुये टूट चुकी चारदीवारी से बने अवैध रास्ते को जेसीबी की मदद से बंद करा दिया। खिलाड़ियों का कहना है कि मैदान के बीच से लोगों और बाइक की आवाजाही के कारण खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं। मैदान की सुरक्षा और भविष्य के खिलाड़ियों के हित को देखते हुये यह कदम उठाना जरूरी था।

टूटी दीवार बनी थी आने-जाने का रास्ता

करीब दो दशक पहले बने इस स्टेडियम की चारदीवारी का एक हिस्सा वर्षों से टूटा हुआ था। इसी टूटे हिस्से से लोगों ने आने-जाने का रास्ता बना लिया था। धीरे-धीरे यह अवैध मार्ग बन गया, जिससे मैदान की उपयोगिता और सुरक्षा दोनों प्रभावित होने लगी। खिलाड़ियों ने कहा कि खेल मैदान केवल खाली जमीन नहीं, बल्कि क्षेत्र के युवाओं की उम्मीदों का केंद्र है। इसे सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। CSCA अध्यक्ष तस्लीम राजा, सचिव, जवान राहुल कुमार, प्रेम पासवान, राजा कुमार, बबन कुमार, अजय यादव सहित अन्य सदस्यों ने श्रमदान कर रास्ता बंद कराने में सहयोग किया। खिलाड़ियों के इस प्रयास की स्थानीय स्तर पर सराहना भी की जा रही है। खिलाड़ियों ने प्रशासन से स्टेडियम की चारदीवारी का पुनर्निर्माण, भवन की मरम्मत, शौचालय निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था और नियमित देखरेख की मांग की है। उनका कहना है कि बेहतर सुविधाएं मिलने पर यहां से भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकल सकते हैं और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। वहीं, खिलाड़ियों ने बताया कि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण रात के समय मैदान में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। उन्होंने स्टेडियम में नियमित सुरक्षा व्यवस्था और प्रकाश की व्यवस्था कराने की भी मांग की।

11 हजार वोल्ट लाइन हटी, 33 हजार वोल्ट लाइन अब भी चुनौती

गौरतलब है कि हाल ही में विधायक मनोज कुमार यादव के प्रयास से खेल मैदान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन हटाई गई है। हालांकि मैदान के ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन अब भी खिलाड़ियों के लिये चिंता का विषय बनी हुई है। खिलाड़ियों ने मांग की है कि सुरक्षा को देखते हुये इस लाइन को भी जल्द हटाया जाए, ताकि मैदान पूरी तरह सुरक्षित हो सके और युवा बेखौफ होकर खेल की तैयारी कर सकें।

इसे भी पढ़ें :

“बार-बार बदनाम किया गया…” भावुक हुईं ममता, क्या बोली… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और...

चतरा जेल में मचा हड़कंप…

Chatra: चतरा मंडल कारा में बंद कैदी मंटू गंझू...

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

एयरपोर्ट पर गो’लियां की गूं’ज से मच गया तहलका…

UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...

‘सदैव अटल’ पर उमड़ा सम्मान, याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

“बार-बार बदनाम किया गया…” भावुक हुईं ममता, क्या बोली… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और...

चतरा जेल में मचा हड़कंप…

Chatra: चतरा मंडल कारा में बंद कैदी मंटू गंझू...

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

एयरपोर्ट पर गो’लियां की गूं’ज से मच गया तहलका…

UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...

‘सदैव अटल’ पर उमड़ा सम्मान, याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी...