spot_img

Breaking : कोकर में जमीन कारोबारी की ह’त्या

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची में बीती देर रात एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। कोकर के चर्चित जमीन कारोबारी और झामुमो नेता रमेश ठाकुर की अज्ञात अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाशों ने उनके सिर पर किसी घातक हथियार से कई वार किये। आशंका यह भी जताई जा रही है कि उन पर धारदार हथियार (छुरा) से भी हमला किया गया। रमेश ठाकुर कोकर की तपोवन कॉलोनी के निवासी थे। उनका एक अन्य मकान कोकर के खोरहा टोली स्थित डॉन बॉस्को गली में भी है। बताया जा रहा है कि इसी घर में बीती रात उनकी हत्या कर दी गई। खबर है कि हत्यारे कई कीमती जेवरात भी साथ ले गये। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गये।

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या किसने और किन कारणों से की, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, रमेश ठाकुर मुख्य रूप से जमीन की खरीद-बिक्री का कारोबार करते थे। ऐसे में पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं किसी जमीन विवाद या पुरानी रंजिश के कारण तो उनकी हत्या नहीं की गई। इसके अलावा अन्य संभावित कारणों को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

जांच टीम घटनास्थल और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके। फोरेंसिक टीम से भी अहम साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। इधर, इस निर्मम हत्या के बाद रमेश ठाकुर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें : पत्नी को छेड़ने वाले दोस्त को पी’ट-पी’ट कर मा’र डाला…

इसे भी पढ़ें : इस थाने में लूट की खुली छूट, ऐसे खुला राज…

इसे भी पढ़ें : JPSC चेयरमैन का इस्तीफा!

इसे भी पढ़ें : हिंसा से तौबा, मुख्यधारा में बबिता की वापसी…

इसे भी पढ़ें : सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश: ये 3 राशि वाले रहे अलर्ट…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...

अब झारखंड के इस कोर्ट को उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के जिला व्यवहार न्यायालय को बम...

पत्नी को छेड़ने वाले दोस्त को पी’ट-पी’ट कर मा’र डाला…

Bokaro : एक दोस्ती का रिश्ता गुस्से और बदले...

इस थाने में लूट की खुली छूट, ऐसे खुला राज…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी थाना पुलिस पर...

JPSC चेयरमैन का इस्तीफा!

Ranchi : JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं...